पुल हादसे के बावजूद कोलकाता नहीं जा पाईं सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुल गिर जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वापस कोलकाता नहीं जा पाई है। दरअसल ममता दार्जीलिंग के आधिकारिक दौरे पर हैं, लेकिन फ्लाइट की दिक्कत की वजह से मंगलवार को वह वापस कोलकाता नहीं जा पाई। टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में ममता बनर्जी के हवाले से जानकारी दी गई। बता दें कि दक्षिण कोलकाता में पुल का एक हिस्सा अचानक टूट कर गिर गया, जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं।

mamta

मैं काफी चिंतित हूं

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं काफी चिंतित हूं, मुझे राहत और बचाव कार्य की जानकारी दी गई है, मैं जल्द से जल्द कोलकाता पहुंचना चाहती हूं, लेकिन शाम को कोई विमान नहीं होने की वजह से पहुंच नहीं पा रही हूं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है, हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द लोगों को मदद पहुंचाना। तमाम जांच इसके बाद की जाएगी।

राहत-बचाव कार्य जारी

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में एक पुल गिर गया है। पुल के मलबे के नीचे बहुत सारे लोग और गाड़ियां दबी हुई हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पास में सेना का कैंप भी है। उनसे भी मदद मांगी गई है। हादसे में 5 की मौत हो गई वहीं, 25 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. यह पुल बेहाला को कोलकाता के दूसरे इलाकों से जोड़ता था।

40 साल पुराना पुल

माजेरहाट रेलवे स्टेशन के पास ही यह ब्रिज बना था। बताया जा रहा है कि यह पुल 40 साल पुराना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 5 आदमी की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि मलबे में जो लोग फंसे थे उन्हें बचा लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+