मंगनी तोड़ने वाली लड़की की कहानी पढ़कर आप कहेंगे शाब्बाश!

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केरल की एक बहादुर लड़की ने बोल्‍ड स्‍टेप उठाते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ऐलान किया कि वह दहेज मांगे जाने के कारण अपनी शादी तोड़ रही है। लड़की का यह पोस्‍ट काफी वायरल हो गया है और हजारों लोग समर्थन करने लगे हैं। पोस्‍ट पर लड़की को बधाई देने वालों की लाइन लग गयी है।

After breaking her engagement, Girl's post goes viral on Facebook

जानकारी के मुताबिक रेम्या रामचंद्रन नाम की इस लड़की ने सगाई के बाद से अपने मंगेतर के घर वालों की तरफ से दहेज की बढ़ती मांगों को लेकर ये कदम उठाया। रेम्या थ्रिसूर की रहने वाली हैं। रेम्‍या ने अपने फेसबुक पोस्‍ट पर लिखा है '' दोस्‍तो! जो लोग मेरी शादी की तारीख के बारे में पूछते रहे हैं, उनके लिए मैं एक एलान करना चाहती हूं। मंगनी से पहले जो शख्‍स कहा करता था कि उसे सिर्फ मेरी जरूरत है, जब पांच लाख रुपए और 50 सोने के जेवर मांग रहा है।

मैं दहेज के एकदम खिलाफ हूं। मेरा मानना है कि जो परिवार अपनी जुबान पर कायम नहीं रह सकता, उसका हिस्‍सा बनना बेवकूफी होगी। मैंने इस रिश्‍ते को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रिया।'' आपको बताते चलें कि दहेज मांगना, लेना या फिर देना 1962 के दहेज निषेध कानून के तहत अपराध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+