'भारत जोड़ो' के बाद अब 'न्याय यात्रा' की तैयारी, मणिपुर से मुंबई तक 6200 किमी की दूरी तय करेगी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से लगी कांग्रेस ने हाल ही में क्राउडफंडिंग की शुरुआत की थी। अब पार्टी "भारत न्याय यात्रा" की तैयारी में है।
एआईसीसी 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा आयोजित करने जा रही है। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

वेणुगोपाल ने कहा,"पहली भारत जोड़ो यात्रा के शानदार अनुभव के साथ अब राहुल गांधी एक नई यात्रा करने जा रहे हैं। यह यात्रा युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के साथ बातचीत करेगी। 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड सहित असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र से हो कर गुजरेगी। यह यात्रा बस के द्वारा की जानी है।"
यह भी देखें: हरियाणा में पहलवानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सीखे कुश्ती के दांव, सरसो का साग-बाजरे की रोटी का लिया स्वाद
कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा के बारे में बात करते हुए पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा,"इस यात्रा को 14 जनवरी को इम्फाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा पूर्व से पश्चिम की है, हम पहले ही दक्षिण और उत्तर की यात्रा कर चुके हैं।"
उन्होंने कहा,"मणिपुर के बिना हम यात्रा कैसे कर सकते हैं? हमें मणिपुर के लोगों के दर्द पर मरहम लगाने की कोशिश करनी होगी।" उन्होंने आगे कहा कि यह एक बस यात्रा होगी लेकिन इसमें पैदल यात्रा भी की जाएगी। भारत न्याय यात्रा, नाम ही यात्रा के उद्देश्य को दर्शाता है। इस यात्रा का उद्देश्य 'सबके लिए न्याय चाहिए' है।
यह भी देखें: बड़े हमले की साजिश! बारामूला में IED मिलने से मची सनसनी, इलाके में जारी हुआ हाई अलर्ट
इससे पहले, भारत जोड़ो यात्रा, जो 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई थी, 3,970 किमी, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने और 130 दिनों से अधिक चलने के बाद 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई।
यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे। राहुल गांधी की यात्रा का असर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में चुनावों के दौरान देखा गया। कांग्रेस ने स्ट्राइक रेट और वोट शेयर में तेज वृद्धि दर्ज की। यात्रा ने कर्नाटक में गुंडलुपेट निर्वाचन क्षेत्र और रायचूर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के बीच 22 दिनों में 511 किमी की यात्रा की।
वहीं, कांग्रेस के इस एलान पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी नेता नलिन कोहली ने राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर तंज कस्ते हुए कहा,''15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख शायद इस बात के लिए उपयुक्त हो सकती है कि राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।"
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आगे कहा,"सच्चाई यह है कि न्याय क्या है? इस देश में 80 करोड़ लोगों को पिछले कई वर्षों से पीएम मोदी की सरकार से राशन मिलने के बाद न्याय हो रहा है। न्याय वह है जो आप करते हैं, न कि वह जो आप एक नारा बनाते हैं।"
यह भी देखें: ED के समक्ष पेश नहीं होंगे लालू प्रसाद यादव, लैंड फॉर जॉब मामले में मिला था समन












Click it and Unblock the Notifications