हरियाणा में पहलवानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सीखे कुश्ती के दांव, सरसो का साग-बाजरे की रोटी का लिया स्वाद

पिछले कुछ समय से जिस तरह से भारतीय कुश्ती संघ को लेकर विवाद हो रहा है उसके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हरियाणा पहुंचे हैं। वह यहां वीरेंद्र आर्या अखाड़ा पहुंचे हैं। राहुल गांधी झज्जर जिले में स्थित छारा गांव में विरेंद्र आर्या अखाड़ा में पहलवान बजरंग पूनिया सहित कई अन्य पहलवानों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

इस दौरान राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ काफी वक्त बिताया, उनसे कुश्ती के दांवपेंच सीखे। यही नहीं राहुल गांधी ने बजरंग पूनिया से इस दौरान कुश्ती के दांवपेंच भी सीखे इस अखाड़े में बजरंग पूनिया और दीपक पूनियन के ने बचपन में अभ्यास शुरू किया था।

rahul gandhi

दीपक पूनिया इसी गांव से आते हैं। यहां पर राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ तकरीबन दो घंटे बिताया। इस दौरान राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ कई मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की और इसके बाद वह वापस दिल्ली लौट आए। राहुल गांधी ने कुश्ती कोच वीरेंद्र दलाल सहित कई पहलवानों के साथ इस दौरान चर्चा की।

बजरंग पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी यहां पहलवानों से मुलाकात करने के लिए आए थे। उन्होंने यहां पहलवानों से बात की,मेरे साथ कुश्ती का अभ्यास किया। यहां पर राहुल गांधी खिलाड़ियों के संघर्ष को देखने और समझने के लिए आए थे।

इस दौरान यहां कांग्रेस नेता और कोच वीरेंद्र आर्या भी मौजूद थे। उन्होंने यहां पर उगाई गई मूली राहुल गांधी को भेंट की। वीरेंद्र आर्या ने बताया कि मैं तो पहलवानों को अभ्यास करा रहा था, मुझे तो पता भी नहीं था कि राहुल गांधी अचानक अखाड़े में पहुंच जाएंगे।

राहुल को देखकर हम हैरान रह गए। राहुल गांधी को यहां देखकर हम काफी खुश हैं, उन्होंने अभ्यास के दौरान खेल की बारीकियों को समझा। राहुल गांधी को यहां दूध, बादाम, बाजरे की रोटी, हरा साग परोसा गया। हमने उन्हें बताया कि कश्ती संघ में चल रहे विवाद की वजह से खिलाड़ी मानसिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+