बैराज का हिस्सा ढहने पर भाजपा ने लगाया आरोप- केसीआर ने लोकिप्रियता के लिए जल्दबाजी में करवाया था निर्माण
तेलंगाना में शनिवार की रात लक्ष्मी (मेडिगड्डा) बैराज पुल का एक हिस्सा धंस गया है। इस बैराज के हिस्से के ढहने को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने कालेश्ववर प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर रेड्डी ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए जल्दबाजी में परियोजना का निर्माण करवाया।

रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, अगर इस प्रोजेक्ट को कुछ भी हुआ, तो यह एक बड़ी सार्वजनिक क्षति होगी। हमें बांध सुरक्षा प्राधिकरण से परामर्श करने की आवश्यकता है।
किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना सीएम केसीआर ने लोकप्रियता हासिल करने के लिएकेएलआईएस) जल्दबाजी में बनाया। उन्होंने एक इंजीनियर की तरह इसे पेश किया, हमें सभी ग्राफिक्स दिखाए और इसका विज्ञापन किय और अब महज तीन साल से भी कम समय में इसके घटक फेल हो रहे हैं।
किशन रेड्डी ने केसीआर सरकार द्वारा सरकार द्वारा 400 टीएमसी पानी देने के वाद के ना पूरा करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से पूछा आप मुझे बताए पांच साल हो गस है अपने कितना पानी लिफ्ट किय है। उन्होंने पूछा
अब तक केवल 150 टीएमसी लिफ्ट किया गया हैा ये बांध सुरक्षा प्राधिकरण के साथ तकनीकी समीक्षा करने का समय है।
भाजपा की इस प्रेस वार्ता में मौजूर पूर्व सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी,विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और केएलआईएस की जमीनी हकीकत के बीच स्पष्ट विसंगतियों को उजागर किया।
पूर्व सांसद ने कहा हमने कलेश्वर के बारे में बहुत सुना है। डीपीआर के दस्तावेजों के मुताबिक काम नहीं हुआ है क्योंकि डीपीआर कहता कुछ है और काम कुछ और करता है।
उन्होंने बताया केआईएलपी बुनियादी ढाचा था, जिसमें बैराज जलाश और अन्य घटक शामिल थे। वर्तमान विफलता के कारण घटकों में से एक को नुकसान हुआ है। उन्होने कहा आज जो हमने छति देखी है वो भयावह है क्योंकि जब एक घटक फेल हो जाता है तो मशीनरी भी प्रभावित होती है।
रेवंत रेड्डी ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से मांग की क लक्ष्मी बैराज में हुई घटना की जांच के लिए सतर्क, जांच और इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की एक समिति बनाकर त्वरित कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications