अनुपम खेर और राम माधव के बाद अब किरण बेदी का ट्विटर हैंडल हैक
नई दिल्ली। पुड्डुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी का ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर है। उनका अकाउंट हैक होने से पहले राज्यसभा सांसद स्वपनदास गुप्ता, अभिनेता अनुपम खेर और बीजेपी नेता राम माधव के ट्विटर अकाउंट भी हैक होने की जानकारी मिली है। हालांकि जल्दी ही सभी के अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया।

मंगलवार सबसे पहले अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर आई। इसके कुछ घंटे बाद राज्यसभा सांसद स्वपनदास गुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ। इसके कुछ ही देर बाद बीजेपी नेता राम माधव का भी ट्विटर अकाउंट हैक करने की खबर आई। अब पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर है। अनुपम खेर के हैक्ड अकाउंट की तरह ही राम माधव के अकाउंट में भी कुछ देर के लिए तुर्की भाषा में ट्वीट्स दिखाई दे रहे थे।
टर्किश साइबर आर्मी ने राम माधव के ट्विटर अकाउंट के हैक हो जाने का दावा किया। बता दें कि पिछले 24 घंटों में हैकर्स की तरफ से कई भारतीय हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की बात सामने आई है। अगर आप ट्विटर पर राम माधव सर्च करें तो सर्च ऑप्शन में ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर हैंडल @rammadhavbjp मिला रहा है, लेकिन जब उस पर क्लिक करते हैं तो कुछ अलग ही अकाउंट खुल रहा था। इसमें पेलिन कैन नाम की एक लड़की का तस्वीर दिखाई। हालांकि, ट्विटर हैंडल वही @rammadhavbjp ही नजर आ रहा था।
इससे पहले पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का भी अकाउंट हैक हुआ था। अनुपम खेर ने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर हैक हो गया है। इस बारे में भारत के कुछ दोस्तों से मुझे पता चला। मैं अभी लॉस एंजिलिस में हूं। इस बारे में ट्विटर से मेरी बात हो गई है। हैक हो जाने के बाद अनुपम खेर के अकाउंट पर I LOVE PAKISTAN लिखा गया था।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बड़ी भारतीय हस्ती का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, खुद कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। जिस दौरान राहुल का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था, तब कई तरह के अपशब्द ट्वीट किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications