'पत्र लिखना आसाना है, लेकिन सरकार..', मणिपुर मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह के पत्र का दिया जवाब
Mallikarjun Kharge on Amit Shah: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में मणिपुर पर चर्चा की विपक्ष की मांग दोहराई।
इससे पहले अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा था। उसके एक दिन बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अमित शाह को पत्र लिखा।

उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में कहा कि हमें आपसे जो पत्र मिला है, वह तथ्यात्मक नहीं है। आपके पत्र के शब्दों और आपके कार्यों में स्पष्ट अंतर है। सरकार असहिष्णु लगती है और संसद में अपनी इच्छा थोप रही है। उन्होंने कहा कि पत्र लिखना आसाना है, लेकिन सरकार मणिपुर पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर पर अपना बयान दें, जिसके बाद संसद में चर्चा हो।
बता दें कि 20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित हुई है और विपक्षी दल मणिपुर में जारी हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। 4 मई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- Amit Shah Manipur मुद्दे पर बोले- चर्चा में सहयोग करें विपक्षी सांसद, खड़गे और अधीर रंजन को लिखा पत्र












Click it and Unblock the Notifications