Amit Shah Manipur मुद्दे पर बोले- चर्चा में सहयोग करें विपक्षी सांसद, खड़गे और अधीर रंजन को लिखा पत्र
Amit Shah Manipur के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। उन्होंने लोक सभा में कोऑपरेटिव सोसायटी बिल पर चर्चा का जवाब देते समय भी कहा कि सरकार मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
शाह ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे लोक सभा में बिल पर चर्चा के जवाब का अंत करते हुए संसद में लगातार हंगामे पर चिंता जताई और कहा, उन्होंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को पत्र लिखा है।

शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्षी दलों के सांसदों से मणिपुर के मुद्दे की संवेदनशीलता को समझने और मामले पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया।
Recommended Video
बता दें कि संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामा हो रहा है। शाह इससे पहले भी विपक्षी सांसदों से चर्चा की अपील कर चुके हैं। सर्वदलीय बैठक में लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने भी गतिरोध दूर करने का प्रयास किया।
विपक्षी दलों की मांग है कि प्रधानमंत्री को संसद में मणिपुर में हुई हिंसा, महिलाओं के साथ बर्बरता के मुद्दे पर बयान देना चाहिए। सरकार को सदन में नियम 267 के तहत विस्तार से चर्चा करानी चाहिए।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मणिपुर में हालात बेहद संवेदनशील हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसक घटनाओं में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार से 700 से अधिक लोगों के मणिपुर में आने का मामला भी सामने आया है।
नीचे पढ़ें खड़गे और अधीर रंजन को अमित शाह का विस्तृत पत्र--
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मणिपुर के मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं। संसद में हंगामे का दौर भी जारी है। बता दें कि राज्य सभा में मणिपुर मुद्दे पर आवाज बुलंद करने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया है।
मणिपुर मुद्दे पर हंगामा और संजय सिंह के निलंबन पर भी विपक्षी दल सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। खुद नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने आरोप लगाया है कि विपक्ष की आवाज कुचलने के लिए सरकार सांसदों को निलंबित कर रही है।
Download











Click it and Unblock the Notifications