मौत के 9 महीने बाद जिंदा हो उठी महिला, भौंचक्के रह गए लोग!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके में बड़ी अजीबों-गरीब वारदात सामने आई है। इलाके के लोग सदमे में है। लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। हो भी कैसे, जिस महिला का अंतिम संस्कार वो लोग 9 महीने पहले कर चुके हो अगर वो अचानक से सामने आ जाए तो लोगों को इस पर विश्वास करना मुश्किल हो ही जाता है।

जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के पिपरी थाना के कुंडा भाटी टोला में 9 महीने पहले एक विवाहिता की आग से झुलस कर मौत हो गई थी। उसकी अधजली लाश की शिनाख्त करके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन एक दिन अचानक वह घर वापस आ गई। उसे अचानक अपने सामेन देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।
महिला के मुताबिक ससुरालवाले उसे परेशान करते थे, इसलिए वो चली गई थी। वो कुछ महीनों से वह एक व्यक्ति के साथ रह रही थी, लेकिन जब उसने भी उसे छोड़ दिया तो वो वापस अपने अपने घर आ गई। लोग उसे देखकर हैरान है। अब पता चला है कि जिस दिन महिला की अधजली लाश को उन लोगों ने अपनी बहु समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वो उसी गांव की एक लड़की थी, जिसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस में शिकायत तक नहीं की गई। वहीं आग से झुलसे होने के बावजूद परिजनों में उसकी पोस्टमार्टम नहीं कराई थी, जिसे लेकर अब पुलिस कार्रवाई का मन बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications