2013 के बाद पहली बार पाक का प्रतिनिधिमंडल वाइब्रैंट गुजरात समिट में होगा शामिल
नई दिल्ली। वर्ष 2013 के बाद पहली बार वाइब्रैंट गुजरात ग्लोबल समिट में पाकिस्तान के प्रतिनिधि मंडल को न्योता दिया गया है। अगले वर्ष 18-20 जनवरी में होने वाले वाइब्रैंट गुजरात समिट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को न्योता दिया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल में कुल सात लोग शामिल हैं जोकि पाक के अलग-अलग हिस्सों से बुलाए गए हैं और वह भारत का दौरा करेंगे। गुजरात की समिट में कुल 52 प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे, जिसमे पाकिस्तान भी शामिल है।

इससे पहले 2013 में 22 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल कराची से भारत वाइब्रैंट समिट कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। लेकिन जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध में तनाव बढ़ा था उसके बीच यह प्रतिनिधि मंडल बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही स्वदेश लौट गया था। हालाकि उस वक्त सरकार का कहना था कि वीजा में दिक्कतों की वजह से प्रतिनिधिमंडल को जल्दी वापस जाना पड़ा है। राज्य सरकार का कहना था कि अधिकतर लोगों के पास वीजा सिर्फ अहमदाबाद तक आने का था जबकि मुख्य कार्यक्रम गांधीनगर में होना था।
वर्ष 2013 के बाद से गुजरात में दो वाइब्रैंट समिट का आयोजन किया गया है लेकिन पाकिस्तान के प्रतिनिधि मंडल को इसमे न्योता नहीं दिया गया। लेकिन इस बार पाक की ओर से दो प्रतिनिधिमंडल यहां आएंगे जोकि इस्लामाबाद, पेशावर, कराची, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा से होंगे। गुजरात इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी और वीसी डी थारा ने बताया कि पाकिस्तान के भी सदस्यों को भी इस ट्रेड चैंबर में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया दिया है। उन्होंने कहा कि कई प्रतिनिधिमंडल इस बार यहां पहली बार आ रहे हैं। पाकिस्तान के अलावा चीन, नेपाल, श्रीलंका, भूटान के प्रतिनिधि मंडल भी यहां शिरकत करेंगे।
इसे भी पढ़ें- मिशेल ओबामा बनीं अमेरिका की सबसे पसंदीदा महिला, 17 वर्षों बाद हिलेरी क्लिंटन ने खोया मुकाम












Click it and Unblock the Notifications