डेढ़ दशक बाद गीता की वतन वापसी, भाई ने कहा राम अयोध्या आये
नई दिल्ली। आज भारत की बेटी गीता पूरे 15 साल बाद अपने वतन भारत आ गई है, सोमवार सुबह साढे दस बस गीता कराची से विशेष विमान के जरिये देश की राजधानी दिल्ली पहुंची। गीता की वापसी पर उसके भाई ने कहा कि आज मेरा राम अयोध्या लौट आया है।
आपको बता दें कि गीता के साथ पाकिस्तान के ईदी एनजीओ के भी पांच सदस्य भारत आए हैं। सोमवार शाम इनकी मेजबानी पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित और उनकी पत्नी करेंगे। कराची रवानगी से पहले गीता ने ईदी की ओर से दिया गया सोने की चैन का तोहफा भी दिखाया।
अब से कुछ देर बाद गीता की मुलाकात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से होगी और उसके बाद एक प्रेस वार्ता होगी। इसके बाद गीता का डीएनए टेस्ट होगा और अगर वो टेस्ट पॉजीटिव निकला तो गीता को उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा अन्यथा गीता को सुरक्षित नारी संस्थान में भेजा जायेगा।
मालूम हो कि मूक-बघिर गीता की उम्र इस वक्त 20 साल है। 11 साल की उम्र में वह अनजाने में पाकिस्तान चली गई थी। बिहार के सहरसा के जनार्दन महतो ने गीता को अपनी बेटी बताया है,गीता को लेने महतो परिवार बिहार के सहरसा से दिल्ली पहुंच गया है।













Click it and Unblock the Notifications