10 वर्ष बाद सोमवार को अपने वतन भारत आएगी गीता

कराची। पाकिस्‍तान में पिछले 10 वर्षों से रह रही भारतीय युवती गीता आखिरकार सोमवार को अपने वतन भारत लौट आएगी। गीता के भारत लौटने की मंजूरी पर दोनों देशों की सरकार ने रजामंदी दी है। मूक बधिर गीता गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्‍तान चली गई थी।

geeta-india-pakistan

वह पिछले 10 वर्षों से पाकिस्‍तान में है। उसकी उम्र करीब 10 वर्ष थी जब पाक रेंजर्स को वह लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर समझौता एक्‍सप्रेस में अकेली मिली थी। रेंजर्स ने उसे लाहौर के चैरिटेबल फाउंडेशन, इदी फाउंडेशन के पास भेज दिया गया। इसके बाद गीता को कराची के एक शेल्‍टर होम में रखा गया था।

23 साल की गीता एक दशक से अधिक समय से यहां इदी फाउंडेशन के आश्रय स्थल में रह रही है। इदी फाउंडेशन के फहद इदी ने कहा कि गीता सोमवार सुबह पीआईए की उड़ान से नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी। उसके साथ फहद, मेरे पिता फैसल इदी, मेरी मां तथा मेरी दादी बिलकीस इदी जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+