शादी के 10 दिन बाद आदित्य करने लगे पत्नी श्वेता की 'चुगली', बोले- इतनी आलसी है कि बैठे-बैठे बिता देगी पूरा दिन

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और होस्‍ट आदित्य नारायण इस महीने की पहली तारीख को लॉन्ग टाईम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य और श्वेता इन दिनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों बीते 10 साल से रिलेशन में थे और अब उनकी शादी को 10 दिन पूरे हो चुके हैं। शादी के बाद हर कपल की तरह अब इस जोड़े के बीच भी प्यार भरी नोंक-झोंक का दौर शुरू हो गया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में सिंगर आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि श्वेता बहुत बुद्धिमान हैं लेकिन वह आलसी और लापरवाह भी हैं।

शादी के 10 दिन बाद आदित्य ने खोले श्वेता के राज

शादी के 10 दिन बाद आदित्य ने खोले श्वेता के राज

शादी के बाद से ही आदित्य और श्वेता सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते 10 दिनों में इस कपल की कई फोटो और वीडियोज इंटरनेट पर धूम मचा चुकी हैं। अब उनके पर्सनल किस्से भी खुलकर सामने आ रहे हैं। खुद आदित्य नारायण ने पत्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने श्वेता अग्रवाल की कौन सी बातें अच्छी लगती हैं और किस आदत से वह हैरान रह जाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया कि श्वेता बहुत आलसी है। वह यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि उनकी पत्नी पूरे दिन बिना कुछ करे आराम से टाइम गुजार सकती है।

पूरा दिन बिना कुछ किए बिता सकती हैं श्वेता

पूरा दिन बिना कुछ किए बिता सकती हैं श्वेता

आदित्य नारायण के मुताबिक उनकी नजर में श्वेता अग्रवाल बिल्कुल भी महत्वाकांक्षी नहीं हैं। आदित्य कहते हैं, मेरी पत्नी बहुत आलसी है, वह ज्यादा महत्वाकांक्षी भी नहीं दिखती। मैं तो इस बात से हैरान रह जाता हूं कि पूरा दिन वह बिना कुछ किए बिता लेती है। आदित्य ने बताया कि इसके अलावा श्वेता में काफी अच्छी आदतें भी हैं जो उन्हें काफी पसंद हैं। सिंगर आदित्य ने बताया कि श्वेता जिस किसी भी काम को करना पसंद करती हैं उसमें वह निपुणता हासिल कर लेती है।

केमिकल इंजीनियर रह चुकी हैं श्वेता

केमिकल इंजीनियर रह चुकी हैं श्वेता

आदित्य ने आगे बताया कि श्वेता काफी होशियार हैं और अपना काम पूरी ईमानदारी से करने में विश्वास रखती हैं। इसके अलावा आदित्य को अपनी पत्नी का काफी पढ़ा-लिखा होना भी काफी पसंद है, श्वेता की क्वालिफिकेशन देख हर कोई दंग रह जाएगा। आदित्य के मुताबिक उनकी पत्नी एक केमिकल इंजीनियर हैं लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से एक्टिंग तक का सफर तय किया। आदित्य की मानें तो श्वेता अब फैशन डिजाइनर भी बन गई हैं। वह अपने पति आदित्य के सभी सूट डिजाइन करती हैं।

उदित नारायण की ये इच्छा रह गई अधूरी

उदित नारायण की ये इच्छा रह गई अधूरी

उदित नारायण ने बेटे की शादी के बाद दिए एक इंटरव्यू में कहा था, मैं चाहता था कि शादी में मेरे दोस्त भी शामिल हों, पार्टी में कई सारे लोग आएं लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। मैंने आदित्य से कहा था कि कोविड-19 का प्रभाव कम होने के बाद शादी कर लेना, लेकिन श्वेता का परिवार और मेरा बेटा आदित्य चाहता था कि शादी अभी हो जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब हालात ठीक हो जाएंगे तो सभी को बुलाकर एक ग्रैंड पार्टी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: आदित्य की शादी में अधूरी रह गई उदित नारायण की ये इच्छा, बोले- 10 साल से बहू के साथ लिव-इन में रह रहा था बेटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+