VIDEO: अफगानी भाईजान ने उड़ाई पाकिस्‍तान की धज्जियां, कहा- बेटा कितना भी बड़ा हो जाए, बाप नहीं होता

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की चौतरफा आलोचना हो रही है। पुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर को पाकिस्तान पालता रहा है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाक को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने के लिए कई देशों से बातचीत शुरू कर दी है तो देश के भीतर भी पाक को सबक सिखाने की मांग बुलंद हो रही है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इमरान खान और पाकिस्‍तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई है। इस वीडियो में अफगानी भाईजान इमरान खान का जमकर मजाक उड़ाते देखे जा सकते हैं।

अफगानी भाईजान के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

अफगानी भाईजान के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

अफगानी भाईजान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें इमरान खान के नए और पुराने अंदाज को दिखाया गया है। इसमें पीएम बनने के पहले और पीएम बनने के बाद के इमरान खान के बयानों को दिखाया गया है। शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम बनने से पहले इमरान खान मंच से कहते थे कि वह ऐसे पाकिस्‍तान का सपना लेकर आए हैं जो किसी दूसरे देश के आगे हाथ नहीं फैलाएगा और कर्ज नहीं लेगा। लेकिन पीएम बनते ही वे दूसरे देशों से मिलने वाले आर्थ‍िक पैकेज को खुशखबरी बताते हुए जनता को संबोध‍ित करते देखे जा सकते हैं। अफगानी भाईजान ने कहा है कि इमरान खान हाथ में कटोरा लेकर सारे मुल्कों से भीख मांग रहे हैं।

पुलवामा हमले पर अफगानी भाईजान ने जताया दुख

एक और वीडियो में अफगानी भाईजान ने कहा, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने मासूम लोगों की जानें ले ली। अफगानी भाईजान भारतीयों को समर्थन देने की बात करते देखे जा सकते हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद 15 फरवरी को यूट्यूब पर ये वीडियो पोस्ट किया गया जिसे अब तक 5.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

इमरान और पाकिस्तान को खूब सुनाई खरी-खोटी

इमरान और पाकिस्तान को खूब सुनाई खरी-खोटी

अफगानी भाईजान अपने वीडियो में मजाक-मजाक में पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए भारत की हौसला अफजाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो में अफगान भाईजान कहते हुए देखे जा सकते हैं, 'भारत में हर साल बड़ी संख्या में युवा डॉक्टर, इंजीनियर बनकर निकलते हैं लेकिन पाकिस्तान से हर साल ढेरों आतंकी निकलते हैं और वे मासूमों का कत्ल करते हैं।'

अफगानी भाईजान के वीडियो को मिल रही वाह-वाही

अफगानी भाईजान के वीडियो को मिल रही वाह-वाही

अफगानी भाईजान ने कहा, अगर भारत के 100 करोड़ लोग पेशाब कर दें तो पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी। एक कहावत सुनी है न कि बेटा कितना भी बड़ा हो जाए, बाप नहीं होता।' इस वीडियो में अफगानी भाईजान इमरान खान का बार-बार मजाक बना रहे हैं। अफगानी भाईजान के हंसने का अंदाज उनकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा रहा है और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+