तो डिफाल्टर विजय माल्या के पास ना तो घर है और ना पैसा!
नई दिल्ली। 9,000 करोड़ के कर्जदार कारोबारी विजय माल्या के पास ना तो गाड़ी है और ना ही घर.. अरे ये कहना हमारा नहीं बल्कि उस हरफनामे का है जो कि विजय माल्या ने साल 2010 में दिया था।
इस हलफनामे में साफ लिखा है कि विजय माल्या और उनकी पत्नी दोनों के पास अपना घर नहीं है, ले देकर केवल एक फरारी कार है जिसका मॉडल नंबर ए1989 है और उसकी कीमत 25 लाख है। गौर करने वाली बात ये ही साल 2010 को कारोबारी लिहाज से विजय माल्या का सबसे अच्छा वक्त कहा जा सकता है क्योंकि वो उस समय हाई-प्रोफाइल पार्टियां करते थे और महंगी और लग्जरी गाड़ियों में घूमा करते थे।
जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के सपोर्ट से माल्या बने थे एमपी
लेकिन जब वो दोबारा जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के सपोर्ट से राज्य सभा में सांसद बने तो भी विजय माल्या के पास हलफनामे के मुताबिक केवल इंग्लैंड में ही एक घर था, ऐसे में अगर हलफनामा सच्चा है तो करोड़ो के मालिक विजय माल्या हुए ही नहीं और अगर वो हैं तो आप हलफनामे की सच्चाई का अंदाजा खुद ही लगा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications