'फेसबुक गर्लफ्रेंड' ने कमरे पर बुलाया और फिर...
पटना। बिहार के बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिंहमा निवासी अनुभव फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करता और चैटिंग के जरिये खूब बातें करता। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रियंका कुमारी से हुई। प्रियंका के साथ शुरू हुई चैट हाय, हेल्लो से कहीं आगे निकल गई और देखते ही देखते अनुभव और प्रियंका में प्यार हो गया। और फिर एक दिन प्रियंका ने अनुभव को कमरे पर मिलने के लिये बुलाया...
पढ़ें- ये लो लड़कियां अब A4 शीट से नाप रही हैं कमर

अनुभव के साथ जो हुआ, वह महज एक खबर नहीं, हम आपको आगाह कर करना चाहते हैं, ताकि अगर आप फेसबुकियाते हैं तो जुर्म की दस्तक आप भी सुन सकें।
अनुभाव को जब कमरे पर मिलने का ऑफर मिला, तो पहले तो उसे अटपटा लगा, लेकिन दिल की बातें आपस में शेयर करने के बाद दोनों में प्रेम हो चुका था। प्यार में पागल अनुभव प्रियंका से मिलने के लिये गायत्री मंदिर के पास गया, जहां से एक कमरे तक जाने का उनका प्लान था। आईटी कंपनी में कार्यरत प्रियंका ने मोबाइल नंबर और कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसकी वजह से विश्वास बढ़ता चला गया।
पढ़ें- गर्लफ्रेंड जो पीती है अपने लवर का खून
मिलने से ठीक पहले हुई चैट में प्रियंका ने अनुभव से कहा, कि मैं तुम्हारे लिये इनोवा गाड़ी भेजूंगी। ड्राइवर तुम्हें लेकर मेरे घर पर आ जायेगा। और फिर हम ढेर सारी बातें करेंगे। वैसे भी मेरे परिवार के सभी लोग आउट ऑफ स्टेशन हैं।
अनुभव जब गायत्री मंदिर के पास पहुंचा तो उसे एक इनोवा गाड़ी लेने आयी। वो उसमें बैठ गया। आगे जाकर गाड़ी रुकी जिसमें चार हथियारबंद युवक चढ़ गये और अनुभव का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद अनुभव के परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।
तब पता चली असलियत
3 अप्रैल को हुए इस अपहरण की सूचना मडिया को इसलिये नहीं दी गई, क्योंकि अनुभव की जान को खतरा था। पुलिस ने चुपचाप तफतीश शुरू की और टेलीफोन कॉल्स के जरिये अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने में कामयाब हुई।
बुधवार को एसपी मनोज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनुभव को मुक्त करा लिया गया है। वही एसपी ने कहा कि अनुभव ने प्रियंका नाम के फर्जी आईटी वाली लड़की से पहले दोस्ती की और चैटिंग कर का सिलसिला चलने लगा। बात आगे बढ़ी और दोनों में मोबाइल नंबर के लेनदेन और बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ।
पढ़ें- बिहार की खबरें
बातचीत के बाद अब फेसबुक से बढ़कर फेस टू फेस तक पहुंची जिसके बाद कथित प्रियंका ने मिलीने के लिये बुलाया। माशूका के प्रणय निवेदन से लातूर अनुभव चला गया और गुप्ता लक्ष्मीनिया बांध पर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। फिरौती मांगने के लिये जिस मोबाइल का प्रयोग किया गया वह नंबर फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकानदार का निकला। मोबाइल दुकानदार को पुलिस ने उठा लिया और घंटों की पूछताछ के बाद उसके बाकी साथियों का पता चल गया।
अनुभव को छुड़ा लिया गया है, लेकि अभी भी कुछ अपहरणकर्ता फरार हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस गैंग में एक लड़की भी शामिल है, जो अनुभव से फोन पर बात करती थी। पुलिस गैंग के सभी सदस्यों की धरपकड़ के लिये दबिश डाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications