अदनान सामी ने बेहद ही खास अंदाज में पूरा किया Bottle Cap Challenge, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'बॉटल कैप चैलेंज' पूरी तरह से छाया हुआ है, हाल ही में सलमान खान ने इस चैलेंज को पूरा किया था और अब इस चैलेंज में शामिल हुआ है मशहूर सिंगर और कंपोजर अदनान सामी का नाम, जिन्होंने एक बेहद निराले अंदाज में ये चैलेंज पूरा किया है, अदनान ने पियानो की धुन पर इस चैलेंज को अंजाम दिया है।

अदनान सामी ने पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज'
अदनान सामी ने 'बॉटल कैप चैलेंज' का यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, वीडियो शेयर करते हुए अदनान ने लिखा, '88 Keys; 10 Fingers; 1 Bottle - NO PROBLEM!!!', अदनान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है 'बॉटल कैप चैलेंज'
'बॉटल कैप चैलेंज' को सबसे पहले हॉलीवुड स्टार जैसन स्टेथम ने शुरू किया था, इस चैलेंज में किक के जरिए बॉटल के कैप को खोलना होता है वो भी बोतल को बिना गिराए और टच किए, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर विद्युत जामवाल जैसे कई सेलेब्स बॉटल कैप को पूरा कर चुके हैं।

अदनान सामी का ट्विटर हैक हुआ था
बतातें चलें कि हाल ही में अदनान सामी का ट्विटर हैक हुआ था, अदनान का ट्विटर हैक होते ही उनके प्रोफाइल फोटो पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी गई थी और कवर फोटो बदल दिया गया था, इसके अलावा अकॉउंट से पाकिस्तान के समर्थन में ट्वीट भी किए जाने लगे थे, जांच के बाद पता चला था कि अदनान का ट्विटर अकॉउंट तुर्की के पाकिस्तान समर्थक ग्रुप अयालडिज टीम ने हैक किया था।

अदनान के ट्विटर पर लिखी थी ये बात
अदनान के हैक किए गए अकॉउंट से ट्वीट किया गया था कि 'जो भी हमारे साथी देश पाकिस्तान को धोखा देने की हिम्मत करेगा याद रखें कि वो अपनी प्रोफाइल फोटो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और यहां के झंड़े की तस्वीर देखोगे।' बता दें कि इस फर्जी ट्वीट में इमरान खान को भी टैग किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications