अदनान सामी के घर आई नन्ही परी, नाम रखा 'मदीना'
अदनान ने ट्वीट किया कि वो और उनकी पत्नी रोया बहुत खुश हैं, उनकी दुआ कबूल हो गई है क्योंकि उनके घर नन्ही परी आ गई।
मुंबई। मशहूर सिंगर अदनान सामी का प्रमोशन हो गया है, जी हां, मंगलवार रात अदनान सामी एक प्यारी सी बेटी के पापा बन गए है। इस बात की जानकारी खुद अदनान ने आज सुबह ट्विटर पर दी।
अदनान ने ट्वीट किया कि वो और उनकी पत्नी रोया बहुत खुश हैं, उनकी दुआ कबूल हो गई है क्योंकि उनके घर नन्ही परी आ गई। हमने हमारी बेटी का नाम 'मदीना' रखा है।
भारत की नागरिकता ली थी
आपको बता दें कि अदनान सामी अब भारत के नागरिक हैं, उन्होंने भारत सरकार से इस बारे में निवेदन किया था जिस पर मंजूरी मिल गई है। अदनान ने हमेशा कहा कि भारत में उन्हें हर तरह का प्यार और सम्मान मिला है। अगर यहां मुस्लिमों के साथ गलत व्यवहार हो रहा होता तो वो कभी भी यहां नहीं रहते हैं।
यहां के लोग प्रेम की भाषा बोलते हैं
यहां के लोग प्रेम की भाषा बोलते हैं, अगर यहां असहिष्णुता का माहौल होता तो वे कभी भी यहां की नागरिकता नहीं मांगते। उन्होंने भारत को अपनी कर्मभूमि बताया था और यह भी कहा कि उन्हें यहां से बहुत प्यार मिला है।
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications