MP News: मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सख्ती, वल्लभ भवन सहित तीनों कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की जांच के निर्देश
मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में सख्त, समयबद्ध उपस्थिति सत्यापन का आदेश दिया है, जिसका उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, अनुशासन और दक्षता में सुधार करना है, विशेष टीमों को तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वल्लभ भवन सहित प्रमुख शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>मुख्यमंत्री
और मुख्य सचिव आज भोपाल से बाहर दौरे पर रहेंगे, इसके बावजूद मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जाए। इसमें कार्यालय आने-जाने का समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की विस्तृत जानकारी संकलित करने को कहा गया है। id='top-searched-articles'>सामान्य
प्रशासन विभाग ने इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर उन्हें संबंधित कार्यालयों में तैनात कर दिया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। राज्य सरकार का मानना है कि प्रशासनिक अनुशासन और समयबद्ध कार्यप्रणाली से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा।











Click it and Unblock the Notifications