Aditya Narayan की शादी को एक महीना पूरा, पत्नी संग तस्वीर शेयर कर बोले- खूबसूरती से सारी जिंदगी बीत जाएगी

नई दिल्ली। Aditya Narayan Wedding: बॉलीवुड सिंगर और जाने माने होस्ट आदित्य नारायण की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। जिसके लिए वह काफी खुश हैं और इसी खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसके कैप्शन में आदित्य ने लिखा है, 'मेरी प्यारी पत्नी को मंथ एनिवर्सरी की बधाई... मजाक मजाक में एक महीना भी बीत गया! ऐसे ही आपके साथ खूबसूरती से सारी जिंदगी भी बीत जाएगी। पापराबाजी से गुजारिश है ये कृपया डिनर के बाद हमारी तस्वीरें ना खींचें क्योंकि इतना भारी भोजन करके पेट को अंदर नहीं खींच पाता मैं।'

aditya narayan, shweta agarwal, one month wedding anniversary, aditya narayan shweta agarwal, aditya narayan latest news, wedding, bollywood, bollywood news, singer, social media, आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल, आदित्य श्वेता एक महीना वेडिंग, आदित्य नारायण लेटेस्ट न्यूज, बॉलीवुड

आपको बता दें आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर, 2020 को श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। श्वेता और वह लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों पहली बार साल 2010 में शापित फिल्म के सेट पर मिले थे। कुछ दिन पहले ही आदित्य और श्वेता हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कश्मीर में पत्नी संग बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं नए साल के मौके पर आदित्य ने अपने पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह अपने पिता उदित नारायण, मां दीपा नारायण और पत्नी श्वेता के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'दा झा आपको नए साल 2021 की बधाई देते हैं।'

श्वेता की बात करें तो वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने शगुन, देखो मगर प्यार से और बाबुल की दुआएं लेती जा में काम किया है। उन्होंने प्रभास और सुदीप जैसे अभिनेताओं के साथ भी काम किया है। कोरोना वायरस के कारण आदित्य और श्वेता की शादी के सामरोह में केवल परिवार के सदस्य, कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 50 लोग ही शामिल हुए थे। 2 दिसंबर को मुंबई के 5 सितारा होटल में आदित्य-श्वेता का रिसेप्शन हुआ था, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह एवं उनके पति हर्ष लिंबाचिया और गोविंदा सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। आदित्य-श्वेता की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+