पिछले साल लॉकडाउन में आदित्य नारायण का हो गया था पत्नी श्वेता से झगड़ा, ये थी वजह
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण एंकरिंग का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। वो जिस तरह एंकरिंग में खुलकर मजाक करते हैं उसकी तरह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी वो चर्चा करते रहते हैं। इस समय आदित्य नारायण लॉकडाउन के चलते घर पर ही हैं और अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान आदित्य ने साल 2020 के लॉकडाउन का जिक्र किया है और बताया कि किस तरह उनके और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि आदित्य और श्वेता की शादी बीते साल दिसंबर में हुई थी। इस शादी में लिमिटिड गेस्ट ही आए थे।

लॉकडाउन ने शादी के प्रोसेस को तेजी से बढ़ाया
पिंकविला से बात करते हुए आदित्य ने कहा कि कोरोना ने उनकी शादी के प्रोसेस को तेजी से बढ़ाया। आदित्य ने बताया कि पिछले साल के लॉकडाउन में मेरी और श्वेता की कई छोटी-छोटी बात पर बहस हो जाती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उन्हें मिस करता था। अभी हम जहां रह रहे हैं वहां से श्वेता का घर आधे किलोमीटर दूर था, लेकिन हम फिर भी नहीं मिल पाते थे। इसके चलते मैं काफी परेशान रहता था। इस वजह से मैंने डिसाइड किया कि इस लॉकडाउन के बाद अब हमारे बीच और बहस या लड़ाई नहीं चाहिए।'

ऐसे मांगा था शादी के लिए श्वेता का हाथ
इसके अलावा आदित्य ने यह भी बताया कि उन्होंने कैसे श्वेता के माता पिता से उन्होंने श्वेता का हाथ मांगा था। आदित्य ने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन को लेकर श्वेता के माता पिता काफी परेशान थे कि शादी कैसे होगी? मैंने उनसे कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं कि कितने लोग आएंगे। मुझे ये भी परवाह नहीं कि शादी कहां करेंगे बस अपनी बेटी का हाथ मेरे हाथ में दे दीजिए। सौभाग्य से जब दिसंबर में हमारी शादी हुई तो चीजें पहले से बेहतर हो गईं थीं।

श्वेता पहले केमिकल इंजीनियर थीं, अब फैशन डिजाइनर बन चुकी हैं
आपको बता दें कि श्वेता अग्रवाल और आदित्य नारायण की मुलाकात फिल्म शापित के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती देखते-देखते प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया और फिर शादी का फैसला किया। गौरतलब है कि श्वेता पहले केमिकल इंजीनियर थीं और बाद में उन्होंने अभिनय में कदम रखा। अब वो एक फैशन डिजाइनर भी बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications