जानिए आदित्य नारायण की शादी की तस्वीरों को देखकर क्या बोलीं Reel बीवी?

नई दिल्ली। मशहूर गायक उदित नारायण के सिंगर बेटे होस्ट आदित्य नारायण ने मंगलवार को अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल संग शादी रचा ली है। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बहुत सारे लोगों ने आदित्य-श्वेता को उनकी न्यू जर्नी के लिए बहुत सारी बधाई दी है, लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट करने वालों में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ भी शामिल हैं।

नेहा कक्कड़ ने लिखा-Beautiful

नेहा कक्कड़ ने लिखा-Beautiful

जिन्होंने ने लिखा, ब्यूटीफुल। नेहा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाल ही में सिंगर रोहन प्रीत से शादी करके सबको चौंकाने वाली नेहा कक्कड़ के इस कमेंट पर लोग भी मजे ले रहे हैं। दरअसल नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण दोनों ही 'इंडियन आइडियल शो' का हिस्सा हैं और इस शो के दौरान दोनों के बीच में काफी मीठी नोंक-झोंक देखने को मिलती हैं। नेहा के साथ शो पर आदित्य कई बार फ्लर्ट करते भी नजर आए हैं।

नेहा-आदित्य की हुई थी इंडियन आइडियल शो में शादी

नेहा-आदित्य की हुई थी इंडियन आइडियल शो में शादी

नेहा-आदित्य की मस्ती को लोग काफी इंज्वॉय भी करते हैं, पिछले सीजन में तो सेट पर नेहा और आदित्य की शादी भी दिखाई गई थी, जिसे लेकर लोग कन्फ्यूज भी हो गए थे कि क्या ये शादी सच में हुई है, हालांकि बाद में नेहा-आदित्य दोनों ने कहा था, जो भी हुआ वो मस्ती के लिए था, सच्चाई में ऐसा कुछ नहीं है।

आदित्य ने किया सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप का खुलासा

आदित्य ने किया सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप का खुलासा

और हुआ भी यही आदित्य ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर ही की थी। उन्होंने लिखा था कि वो 1 दिसंबर को अपनी गर्लफेंड श्वेता अग्रवाल संग 7 फेरे लेने वाले हैं, फिलहाल नेहा का कमेंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

पिछले 10 सालों से साथ हैं आदित्य-श्वेता

पिछले 10 सालों से साथ हैं आदित्य-श्वेता

गौरतलब है कि आदित्य नारायण जहां 'इंडियन आइडियल' शो को काफी टाइम से होस्ट कर रहे हैं तो वहीं श्वेता अग्रवाल एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 2003 में फिल्म 'राघवेंद्र' से बॉलीवुड में कदम रखा था, हालांकि ये फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता ही नहीं चला, लेकिन साल 2010 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म 'शापित' में उनके काम को नोटिस किया गया। इसके बाद वो 'तंदूरी लव' फिल्म और कुछ वीडियो एलबम में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+