Aditya Narayan Honeymoon: कश्मीर की वादियों में पत्नी श्वेता संग हनीमून पर पहुंचे आदित्य, देखें तस्वीरें

Aditya Narayan Honeymoon: कश्मीर की वादियों में पत्नी श्वेता संग हनीमून पर पहुंचे आदित्य, देखें तस्वीरें

Aditya Narayan And shweta aggarwal Honeymoon:बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून मनाने कश्मीर पहुंचे हुए हैं। न्यूली मैरिड कपल आदित्य और श्वेता दोनों की हनीमून की तस्वीर वायरल हो रही है। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून की तस्वीर शेयर की है। आदित्य नारायण ने जैसे ही अपने हनीमून की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर वायरल होने लगी।

आदित्य और श्वेता की हनीमून तस्वीर वायरल

आदित्य और श्वेता की हनीमून तस्वीर वायरल

आदित्य नारायण ने अपने हनीमून की तस्वीर गुरुवार (17 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में आदित्य सेल्फी में पोज दे रहे हैं। साथ में उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल भी है। महज कुछ ही घंटो में आदित्य नारायण और श्वेता की इस तस्वीर को एक लाख 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आदित्य और श्वेता की तस्वीर कश्मीर के बाजार की है। इस दौरान आदित्य ग्रे कलर की जैकेट और सन ग्लासेस में नजर आ रहे हैं। वहीं श्वेता पिंक कलर की स्वेटर और रेड कलर की कैप में दिख रही हैं।

आदित्य ने कहा- पहली बार कश्मीर आया हूं

आदित्य ने कहा- पहली बार कश्मीर आया हूं

तस्वीर को शेयर कर आदित्य नारायण ने बताया है कि यह उनकी पहली कश्मीर ट्रिप है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ''हनीमून की शुरुआत हो गई है। धरती के स्वर्ग पर मैं पहली बार आया हूं। फोटो पर लाइक्स के साथ-साथ फैन्स काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

शादी से पहले आदित्य और श्वेता एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। शादी से कुछ दिनों पहले ही आदित्य ने श्वेता की तस्वीर शेयर कर सभी को जानकारी दी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं।

1 दिसंबर को आदित्य और श्वेता ने की शादी

1 दिसंबर को आदित्य और श्वेता ने की शादी

आदित्य नारायण ने दिसंबर महीने की 1 तारीख को श्वेता से शादी की थी। कोरोना वायरस की वजह से शादी में बहुत ही कम गेस्ट को बुलाया गया था। सिर्फ परिवार और करीबियों के बीच ही आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल ने साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद छोटी सी रिस्पेशन पार्टी भी रखी गई थी, जिसमें भी कम गेस्ट को ही बुलाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+