Aditya-L1 ISRO: अब तक कौन-कौनसे देश सूर्य पर पहुंचे? आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग से पहले जानिए सब कुछ
sun mission countries list: चंद्रयान 3 को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करवाने के बाद अब इसरो का आदित्य-एल1 मिशन 2 सितम्बर 2023 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।
Sun Mission ISRO: चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 की 23 अगस्त 2023 को सॉफ्ट लैंडिग के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक सूर्य मिशन पर हैं।
इसरो के सूर्य मिशन का नाम आदित्य एल -1 मिशन (Aditya-L1) है, जो 2 सितम्बर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 50 मिनट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। भारत का यह पहला सन मिशन है।

सूरज पर रिसर्च करने के लिए भारत का इसरो भले ही पहली बार जा रहा हो, मगर पूरी दुनिया से अब तक सूर्य पर 22 मिशन भेजे जा चुके हैं। अमेरिका, जर्मनी व यूरोपियन स्पेस उस कतार में हैं, जिन्होंने सूर्य मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
अकेले नासा ने भेजे 14 मिशन
सूरज पर सबसे ज्यादा मिशन भेजने का रिकॉर्ड नासा के नाम है। अब तक अकेले नासा ने सूरज पर 14 मिशन भेजे हैं। साल 1994 में खुद यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने नासा के साथ मिलकर ही अपना पहला सूर्य मिशन भेजा था। नासा नेअपना जेनेसिस मिशन साल 2001 में लॉन्च किया था।
15 लाख किमी की दूरी तय करेगा आदित्य एल-1
400 करोड़ रुपए के बजट वाला आदित्य एल-1 सूरज की सतह पर नहीं उतरेगा। पृथ्वी से सूरज की दूरी 150 मिलियन लाख किलामीटर है जबकि आदित्य एल-1 अंतरिक्ष में जिस स्थान तक जाएगा वह पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है।
सूरज पर जाकर क्या करेगा आदित्य एल -1
इसरो के पहले सन मिशन आदित्य-एल1 का उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। उम्मीद है कि आदित्य एल -1 मिशन (Aditya-L1) से सूर्य के तापमान, पराबैगनी किरणों के धरती, खासकर ओजोन परत पर पड़ने वाले प्रभावों और अंतरिक्ष में मौसम की गतिशीलता का अध्ययन किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications