अदिति राव हैदरी का खुलासा, मुझे भी करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना

नई दिल्ली। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया है कि उनको भी करियर के शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। हैदरी ने बताया है कि फिल्म के बदले समझौता ना करने पर उनको कई महीनों तक काम नहीं मिला। हैदरी के लिए ये एक हादसे की तरह था, जिसको लेकर वो काफी दिन तक रोईं लेकिन उन्हें इसका मलाल नहीं। हैदरी ने कहा है कि उन्होंने समझौता नहीं किया और वो कास्टिंग काउच के खिलाफ खड़ी हुईं और उन्हें इस बात का संतोष है।

मैंने समझौता नहीं किया: हैदरी

मैंने समझौता नहीं किया: हैदरी

संडे गार्जियन से एक बातचीत में अदिति ने कहा कि उनको भी ऐसे हालातों का सामना अपने करियर के शुरुआती दौर में करना पड़ा। वो इसके लिए तैयार नहीं हुईं जिसके चलते कई फिल्में और प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए। हैदरी कहती हैं कि उनके हाथ से काम गया तो वो बहुत रोईं और परेशान हुईं लेकिन उन्होंने ठाना कि समझौता नहीं करना है और वो आज इस बात को लेकर खुश हैं।

आठ महीने तक नहीं मिला काम

आठ महीने तक नहीं मिला काम

अदिति ने बताया है कि जब काम पाने के बदले में इस तरह के ऑफर आए तो मैं परेशान होती थी और रोती थी कि आखिर कोई कैसे एक लड़की से इस तरह की फरमाइश कर सकता है। पहली बार मुझे इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा और मैंने इंकार कर दिया, जिसके बाद करीब आठ महीने तक कोई काम नहीं मिला जो काफी परेशान करने वाला समय था। अदिति कहती हैं कि मैंने खुद को कमजोर नहीं होने दिया और चीजें धीरे-धीरे सहीं हो गईं।

मेरे फैसले ने मुझे मजबूत बनाया

मेरे फैसले ने मुझे मजबूत बनाया

अदिति ने कहा कि कभी-कभी आपको कठोर होना पड़ता है, मैंने एक फैसला लिया और इस एक फैसले ने मुझे मजबूत बनाया। अदिति राव हैदरी बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बयान आते रहते हैं। हाल में भी ये मुद्दा चर्चा में रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+