Adipurush Row: सहवाग ने उड़ाया आदिपुरुष का मजाक तो भड़के प्रभास के फैंस,कहा- 'इतनी नफरत क्यों?'

Adipurush Row: ओम राउत निर्देशित और प्रभास-सैफ अली खान और कृति सेनन के अभिनय से सजी फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में है। फिल्म की जबरदस्त ढंग से आलोचना हुई है। हालांकि फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Virender Sehwag

लोग फिल्म के संवाद, कपड़ों और किरादारों के लुक को लेकर लगातार इस फिल्म की बुराई कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्ममेकर्स पर रामायाण के तथ्यों से छेड़-छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

सहवाग ने उड़ाया आदिपुरुष का मजाक तो भड़के प्रभास के फैंस

इस फिल्म में ताजा हमला बोला है टीम इंडिया पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने, जिन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद ऐसा कमेंट किया, जिसकी वजह से वे फिल्म एक्टर प्रभास के फैंस के निशाने पर आ गए और उसके बाद शुरू हई सहवाग और प्रभास के फैंस की ट्विटर पर जंग, जो कि शुरुआत में तो काफी फनी भी थी लेकिन देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और सहवाग सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लग गए।

"अब पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था"

दरअसल अपने मजाकिया अंदाज के लिए बेहद लोकप्रिय सहवाग ने ट्वीट किया कि "आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।" बस इसके बाद तो ट्विटर पर भूचाल आ गया।

"यार एक हफ्ते बाद भी कॉपी किया हुआ जोक"

प्रभास के फैंस ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की और कहा कि "यार एक हफ्ते बाद भी कॉपी किया हुआ जोक।"

'लोग धर्म से नफरत क्यों करने लगते हैं'

तो वहीं Ijaz Ahmed नाम के एक इंटरनेट यूजर ने सहवाग की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आपको देखने के बाद मुझे समझ आया कि लोग धर्म से नफरत क्यों करने लगते हैं।'

"आपके कद को बिल्कुल सूट नहीं करता..."

तो एक ने लिखा कि -अरे सरजी दोबारा देखने कब जा रहे हैं? , तो किसी ने लिखा कि- आखिर आप भी इस बात पर अटेंशन लेना चाहते हैं क्या वीरू पाजी? आपके कद को बिल्कुल सूट नहीं करता... मां कसम!" तो किसी ने लिखा कि-'हाहा, बात तो सही की वीरूपाजी ने।'

फिल्म ने 126 करोड़ रुपए की कमाई कर ली

फिलहाल फिल्म को लेकर विवाद जारी है लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 126 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि इससे पहले कई दिग्गज कलाकारों ने भी फिल्म की आलोचना की थी।

'महाभारत' का कलाकारों का फूटा गुस्सा

बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक शो 'महाभारत' में धृतराष्ट्र का रोल निभाने वाले एक्टर गिरजा शंकर तो फिल्म की तुलना महाभारत से करने पर ही गुस्सा गए थे तो वहीं 'महाभारत' में युधिष्ठिर का रोल निभा चुके एक्टर गजेंद्र चौहान ने तो इस फिल्म पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जबकि 'महाभारत' के भीष्म यानी मुकेश खन्ना ने तो इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा ही खोला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+