'मैंने राधिका से पूछा था तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड क्या सोचेगा, उसने कहा- आप अपनी पत्नी का बताइए'
मुंबई, 2 जून: 2015 में आई फिल्म पार्च्ड को राधिका आप्टे और आदिल हुसैन की सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी, तो वहीं राधिका और आदिल के अभिनय को भी समीक्षकों ने शानदार कहा था। इस फिल्म में कुछ बोल्ड सीन भी फिल्माए गए थे। एक सीन में आदिल हुसैन और राधिका अतंरंग दिखे थे। इस सीन को लेकर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, इसका खुलासा आदिल ने एक इंटरव्यू में किया है।

मैंने राधिका से ही पूछ लिया कि..
ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने पार्च्ड फिल्म को लेकर कहा, इस सीन में हम लगभग बिना कपड़ों के थे। मेरी पत्नी तो समझती हैं कि फिल्मों में किरदार के हिसाब से ये सब करना पड़ता है। तो उनको लेकर मैं फिक्रमंद नहीं था लेकिन राधिका का पार्टनर क्यों सोचेगा, ये मुझे परेशान कर रहा था। ऐसे में मैंने राधिका से ही ये पूछ लिया। आदिल बताते हैं, मैंने राधिका से पूछा कि तुम्हारा ब्वॉफ्रेंड इस सीन को लेकर एतराज तो नहीं करेगा तो उन्होंने कहा कि मैं शादीशुदा हूं और कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद राधिका ने मुझसे पूछा कि आपकी पत्नी का क्या रिएक्शन होगा तो मैंने कहा कि वो कोई एतराज नहीं करेगी।

राधिका शानदार अभिनेत्री हैं
राधिका लेकर आदिल ने कहा कि वो एक बेहतरीन ऐक्टर हैं। वो एक कला के लिए समर्पित हैं और लोगों को यह बात समझनी चाहिए। मेरे और उनके जैसे लोगों के लिए कला मायने रखती है। आदिल ने सीन को लेकर कहा कि ऐसे सीन से उनको कोई परेशानी नहीं है जबतक कि उन्हें भद्दे तरीके से ना दिखाया जाए। ऐसे सीन मानव जीवन की उलझनों को दिखाने के लिए फिल्माए जाते हैं और ये जरूरी होते हैं।

राधिका ने इस सीन के लिए क्या कहा
राधिका ने न्यूड सीन को लेकर हाल ही में कहा था कि न्यूड सीन देना मेरे लिए आसान नहीं था। मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। स्क्रीन पर न्यूड होना डरावना था लेकिन जब मैंने फिल्म 'पार्च्ड' के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छिपाने को बाकी नहीं रह गया है। मुझे लगता है कि अब मैं ऐसे सीन कहीं भी कर सकती हूं। अब मुझे अपनी बॉडी शेप और साइज पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications