लोकसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधीर रंजन ने ओम बिरला को लिखा पत्र
लोकसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधीर रंजन ने ओम बिरला को लिखा पत्र
नई दिल्ली, 14 जून। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव करवाने के लिए पत्र लिखा है। अधीर रंजन ने ये पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा है अधीर रंजन ने अपने इस पत्र में लिखा लोकसभा के उपाध्यक्ष का कार्यालय जारी है और उपाध्यक्ष का पद 2 साल से अधिक समय से खाली है। ऐसे में लोकसभा के पद को भरने के लिए चुनाव तुरंत होना चाहिए।

अधीर रंजन ने इस पत्र में ओम बिरला से अनुरोध किया है कि मानसून सत्र में डिप्टी स्पीकर का चुनाव करवाया जाए।उन्होंने लिखा दो साल के बाद भी लोकसभा में डिप्टी स्पीकर नहीं है लेकिन कार्यालय चल रहा है। रंजन ने लिखा कि 17 वीं लोकसभा के गठन को दो साल बीत चुके है लेकिन डिप्टी स्पीकर का चुनाव नहीं हुआ है। इतने दिन तक इस का खाली रहना संविधान की परंपराओं के अनुकूल नहीं है। संविधान की परंपरा के अनुसार स्पीकर के पद का प्रस्ताव विपक्षी दल को दिया जाता है। अधीर ने लिखा 'लोकसभा के दूसरे सर्वोच्च रैंक के विधायी अधिकारी के तौर पर डिप्टी स्पीकर यह सुनिश्चित करता है कि संसद का कार्य प्रभावी रूप से हो और सदन का कामकाज इस तरह किया जाए जो हमारे प्रतिनिधि लोकतंत्र की जरूरतों के अनुरूप हो। स्पीकर से भी इस बात का आग्रह कर चुके हैं।
बता दें अधीर रंजन ने बंगाल में प्रवासी कामगारों के लिए एक अलग विभाग बनाए जाने की मांग की है। इसके संबंध में बंगाल सीएम ममता बनर्जी को उन्होंने पत्र लिखा है। अधीर ने इस पत्र में लिखा है कि बंगाल में देश भर के लोग काम करने आते है कई बार असमामान्य परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर उनके लिए अलग से विभाग होगा तो उन्हें अपनी समस्याएं रखने और सरकार से मदद लेने में आसानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications