अधीर रंजन चौधरी का दावा 3560 भारतीय कंपनियों में चीनी डायरेक्टर

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि भारत की 3560 कंपनियों ने चीनी डायरेक्टर हैं, इसकी जांच होनी चाहिए, सदन में बहस होनी चाहिए

adhir ranjan chowdhury

भारत चीन के बीच तनाव के बीच राजनीतिक दलों की बयानबाजी लगातार जारी है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर विपक्ष सरकार को किसी मुद्दे की जानकारी देता है तो इसमे क्या दिक्कत है, आखिर उन्हें बुरा क्यों लगता है। अगर भारत और चीन के बीच सबकुछ ठीक है तो फिर यथास्थिति को बनाए रखने की जरूरत क्यों पड़ रही है। बता दें कि भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर है। जबकि केंद्र के शीर्ष मंत्री कांग्रेस को राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा चीन से लिए गए कथित चंदे को लेकर घेर रहे हैं।

अधीर रंजन ने कहा कि पिछले 8 सालों में क्या प्रधानमंत्री मोदी कभी भी मीडिया के सामने आए। राहुल गांधी पूरी दुनिया में जाते हैं और सीधा जनता से संवाद करते हैं। यह साबित करता है कि वह कितने परिपक्व हैं और कौ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को हवाई यात्रा करना पसंद है जबकि राहुल गांधी पैदल चलते हैं, भारत जोड़ो यात्रा करते हैं। अधीर रंजन ने कहा की चीन को सजा देने की बजाए ये लोग चीन का बिजनेस संभाल रहे हैं। 3560 भारतीय कंपनियों में चीनी डायरेक्टर हैं। मैं चुनौती देता हूं, जाइए चेक करिए, इन चीजों पर संसद में बहस कीजिए। राहुल गांधी सरकार को इन चीजों के बारे में जागरूक करते हैं, लेकिन इन लोगों को यह पसंद नहीं है।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि चीन भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है लेकिन भारत सरकार इस बात को समझ नहीं रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं पिछले 2-3 सालों से चीन की चुनौती पर बोल रहा हूं, लेकिन सरकार इस मुद्दे को छिपा रही है, इसे नजरअंदाज कर रही है। राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी चीन के इतने करीब हैं कि चीन का अगला कदम क्या होगा, वह उन्हें पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+