अधीर रंजन चौधरी का बयान, विपक्ष एकजुट नहीं हुआ, तो जनता हमें माफ नहीं करेगी
Congress: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शुरू से कह रही हैं कि अगर विपक्ष एकजुट है तो बीजेपी सत्ता में नहीं रह सकेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।

Adhir Ranjan Chowdhary: कर्नाटक के नतीजों से विपक्ष दल बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेस की बंगाल इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी के दिन अब लदने वाले हैं, अगर अब विपक्ष एकजुट नहीं हुआ, तो देश की जनता हमें माफ नहीं करेगी।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शुरू से कह रही हैं कि अगर विपक्ष एकजुट है तो बीजेपी सत्ता में नहीं रह सकेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए, कोई अजेय नहीं हैं, भाजपा को हारना संभव है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को अजेय जोड़ी माना जाता था,लेकिन आज साबित हो चुका है कि आम जनता का वोट किसी पार्टी का बैंक पैसा या फिक्स डिपाजिट नहीं है। कोई चाहे कितने भी बड़े दावे कर ले,आम जनता सोच समझकर वोट करती है।
अधीर रंजन चौधरी आगे कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद पूरे देश में भाजपा विरोधी लहर चलनी शुरू हो चुकी है और लोग कह रहे हैं कि पीएम मोदी और भाप के दिन अब लदने वाले हैं। अधीर रंजन ने कहा कि अगर भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट नहीं हुआ, तो देश की जनता हमें माफ नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें पीएम पर CM भूपेश बघेल का हमला, कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी, बोम्मई को सच बोलना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications