अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सांसदों के निलंबन मामले में उचित कार्रवाई की मांग की
Adhir Ranjan Chaudhary: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अपने पत्र में विपक्षी नेताओं के निलंबन को लेकर लिखा है।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से सांसदों के निलंबन को फिर से देखने का आग्रह किया है। उन कारकों पर विचार करते हुए जिनके कारण हाल के दिनों में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया है, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए। निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

अधीर रंजन ने कहा कि सदस्य लोकसभा सुरक्षा चूक मामले पर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण के लिए दबाव डाल रहे थे। पत्र में लिखा कि 13 दिसंबर 2023 को संसद भवन में हुई निर्लज्ज और एक तरह से विचित्र सुरक्षा उल्लंघन की घटना की गहराई से जांच कराने को आपने सही और उचित रूप से एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। संसद भवन परिसर की सुरक्षा लोकसभा अध्यक्ष के रूप में आपके पास है।
उन्होंने ओम बिरला से आग्रह किया कि विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए। वह सभी सांसद केंद्र से 13 दिसंबर की घटना को लेकर सदन में स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे।
बता दें कि देश की संसद में बड़ी चूक देखने को मिली, जब सदन में शीतकालीन सत्र चल रहा था और दो लोग सदन के बीच में कूद पड़े। इस मामले में अब रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि संसद सुरक्षा चूक में शामिल सभी आरोपियों के मोबाइल फोन मिले हैं।
संसद सुरक्षा चूक मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन के पार्ट्स राजस्थान से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आऱोपियों के सभी फोन जली हुई हालत में मिले। सभी आरोपियों के फोन ललित झा के पास थे। इन मोबाइल फोन की तस्वीरें भी पुलिस ने साझा की है।












Click it and Unblock the Notifications