'मेरे बेटे चाहते हैं कि मैं शादी या फिर डेटिंग करूं', निजी जिंदगी के बारे में एक्ट्रेस उर्वशी ने खोले कई राज
मुंबई, अप्रैल 21: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। जिस वजह से उनके सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया हो या फिर कोई इंटरव्यू, जब भी वो फैन्स के साथ जुड़ती हैं तो अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं। अब उन्होंने अपनी मैरिज लाइफ और बच्चों को लेकर कई अहम बातें शेयर की हैं।

बच्चों की जिंदगी पर दिया ज्यादा ध्यान
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि उनको अपने बारे में सोचने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिला। वो सिर्फ अपने जुड़वा बच्चों के ही बारे में सोचती हैं। वो चाहती हैं कि उनकी पढ़ाई अच्छी और जिंदगी आरामदायक हो। उर्वशी के मुताबिक उन्हें लगता है कि किसी भी रिश्ते में अगर आप हैं, तो आपकी सहजता होनी जरूरी है। कई बार लोग रिश्ते के लिए खुद को बदल लेते हैं, ऐसे हालात में वो रिश्ता मायने नहीं रखता।

बात सुनते ही आती है हंसी
निजी जिंदगी पर आगे बात करते हुए उर्वसी ने कहा कि दोनों जुड़वा बच्चे चाहते हैं कि मैं दोबारा से घर बसाऊं यानी शादी करूं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी गंभीरता से नहीं सोचा। वो चाहते हैं कि मैं शादी ना भी करूं तो कम से कम किसी को डेट करूं, जब भी वो इस टॉपिक पर बात करते हैं तो मेरी हंसी छूट जाती है। उन्होंने कहा कि क्या सोचूं मैं, ऐसा नहीं है कि मेरा टाइम चला गया है, पर एक सीमा के बाद किसी भी टॉपिक पर ज्यादा नहीं सोच सकती।

अनुज को किया था डेट
उर्वशी के मुताबिक वो एक आत्मनिर्भर महिला हैं और अपनी शर्तों पर ही जिंदगी जीती हैं। वो नहीं चाहतीं कि कोई उनकी आत्मनिर्भरता को गलत नजरिए से देखे। वैसे बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उर्वशी ने काफी वक्त तक एक्टर अनुज सचदेवा को डेट किया था, हालांकि बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं। उनकी पहली शादी बहुत ही कम उम्र में हुई थी। जिससे उनके दो बेटे हैं, बाद में उनका तलाक हो गया। तब से वो अकेले दोनों को संभालती हैं।












Click it and Unblock the Notifications