मशहूर एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, 'दोस्तों के सामने ही मुझे पीटता था ब्वॉयफ्रेंड'

एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'उतरन' में इच्छा का रोल निभाकर सुर्खियों में आईं छोटे पर्दे की एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। टीना ने बताया कि एक कॉमन दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात उस शख्स से हुई, जिसे वो पिछले दिनों एक लंबे समय तक डेट करती रहीं। टीना का कहना है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके साथ शारीरिक और मौखिक दोनों तरह से अपमानजनक व्यवहार किया। आपको बता दें कि टीना दत्ता इन दिनों 'एंड' टीवी पर आने वाले हॉरर सीरियल 'डायन' को लेकर चर्चाओं में हैं। टीना इस सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

'मैं चुप रही, क्योंकि चाहती थी कि ये रिश्ता चले'

'मैं चुप रही, क्योंकि चाहती थी कि ये रिश्ता चले'

अंग्रेजी अखबार 'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए टीना ने बताया, 'मैं उस शख्स के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रही। वो फिल्म या टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नहीं थी। हम दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। मैंने अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया, क्योंकि उसने मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शुरुआत में मैं चाहती थी कि हमारा रिश्ता कायम रहे और आगे बढ़े और इसीलिए चुप रही, लेकिन जल्दी ही मुझे एहसास हो गया कि ये रिश्ता अब आगे नहीं बढ़ पाएगा। वो अपने दोस्तों के सामने भी मुझे पीटने लगता था। यहां तक कि मैं अपने दोस्तों के सामने भी उसकी पिटाई सहन करती थी।'

'चाहती थी कि लव मैरिज हो, लेकिन शायद...'

'चाहती थी कि लव मैरिज हो, लेकिन शायद...'

टीना ने आगे बताया, 'मेरा आत्मविश्वास खो चुका था, मैं बिल्कुल टूट चुकी थी। मैं कभी अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं करना चाहती थी, लेकिन फिर मुझे लगा कि यही बोलने का सही समय है। मैं शादी कर अपना घर बसानी चाहती हूं और किसी अफेयर में जाकर फिर से अपना दिल नहीं तोड़ना चाहती। मेरी हमेशा से ख्वाहिश थी कि मैं लव मैरिज करूं लेकिन भगवान ऐसा नहीं चाहते, शायद इसलिए उन्होंने किसी को मेरे लिए नहीं भेजा। मैं अपनी इंडस्ट्री के किसी भी शख्स से शादी करना नहीं चाहती और किसी एक्टर से तो बिल्कुल नहीं, क्योंकि उस रिश्ते में एक असुरक्षा की भावना होगी। मैंने एक्टर्स के बीच हुई कई शादियों को असफल होते हुए देखा है।'

5 साल की उम्र में ही टीना ने शुरू की एक्टिंग

5 साल की उम्र में ही टीना ने शुरू की एक्टिंग

आपको बता दें कि टीना दत्ता अपनी सह कलाकार रश्मि देसाई के साथ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। हालांकि विवाद की खबरों को अफवाह बताते हुए टीना ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो रश्मि और मेरे बीच कभी कोई विवाद या कैटफाइट जैसा कुछ नहीं रहा। लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और कहानियां बनाईं। रश्मि और मैंने हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट किया है। मैं रश्मि के टच में हूं और बल्कि हम दोनों पड़ोसी और आपस में अच्छे दोस्त हैं।' गौरतल है कि टीना दत्ता ने महज पांच साल की उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर सिस्टर निवेदिता सीरियल से अपना करियर शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+