'अपना टाइम भी आएगा' एक्ट्रेस तनाज ईरानी Coronavirus से संक्रमित, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
मुंबई। टेलीविजन शो 'अपना टाइम भी आएगा' की अभिनेत्री तनाज ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। तनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी कोरोना वायरस की जांच होती दिख रही है। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा, 'टेस्टिड पॉजिटिव'। यानी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हूं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज कोरोना वायरस से पजिटिव पाई गई हूं। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि मैंने किसी और को संक्रमित नहीं किया हो।'

अपनी पोस्ट में पति बख्तियार का आभार जताते हुए तनाज ने आगे लिखा है, 'बख्तियार इतना शांत, सहायक, नरम और समझदार होने के लिए धन्यवाद। लव यू।' वहीं बख्तियार ने भी उन्हें लेकर एक पोस्ट लिखी है। बख्तियार ने तनाज की कोविड जांच वाली तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'यह दुखद है लेकिन सच है कि तनाज ईरानी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं। कृपया शूट पर सभी कलाकार इसे हल्के में ना लें, मास्क को इस तरह पहनें कि नाक और मुंह ढंका रहे... बहुत से लोग मास्क को नीचे करके पहनते हैं, जिससे नाक वाला हिस्सा ढंका नहीं रहता। सभी अपना ख्याल रखें, अगर आप किसी को गलत तरह से मास्क पहने देखते हैं तो उन्हें ठीक करने को बोलें... (यह मेरा काम नहीं है... सही रवैया नहीं है) तो चलिए एक बेहतर स्थान बनाएं।'
वर्तमान में तनाज ईरानी जी टीवी के शो अपना टाइम भी आएगा में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में वह महारानी राजेश्वरी सिंह राजावत का किरदार निभा रही हैं। जो जयपुर के राजावत खानदान की महारानी है। इससे पहले वह शो कहां हम कहां तुम में डॉक्टर निशी सिप्पी के किरदार में देखी गई थीं। तनाज ने फिल्म कहो ना प्यार में नीता का किरदार निभाते हुए साल 2000 में डेब्यू किया था। वह 36 चाइना टाउन, मैं प्रेम की दिवानी हूं और किस देश में है मेरा दिल में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह 2002 में मिस इंडिया की रनर-अप रही हैं। तनाज और उनके पति बख्तियार ईरानी 2006 में डांस शो नच बलिए में तीसरे स्थान पर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications