एक्ट्रेस Taapsee Pannu ने शेयर की बचपन की तस्वीर, बहन शगुन के साथ आईं नजर

नई दिल्ली। Taapsee Pannu: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये तस्वीर तापसी और शगुन पन्नू के बचपन की है। तस्वीर में तापसी अपनी बहन शगुन को निहार रही हैं और दोनों ही इस तस्वीर में बेहद क्यूट दिख रही हैं। तापसी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहन शगुन को टैग भी किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं- मुंह से उंगलियां निकाल ले तभी तो।'

Taapsee Pannu, Shaagun Pannu, bollywood news, actress, childhood pic, taapsee shares throwback picture, social media, तापसी पन्नू, बॉलीवुड न्यूज, एक्ट्रेस, बॉलीवुड न्यूज, थ्रोबैक पिक्चर

तापसी अक्सर बहन शगुन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे कुछ महीनों पहले भी दोनों बहन अपनी कजिन एवानिया पन्नू के साथ मालदीव में छुट्टी मनाने पहुंची थीं। इस वैकेशन की तस्वीरें भी अभिनेत्री ने शेयर की थीं। तापसी पन्नू के फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वह कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस समय तापसी काफी व्यस्त चल रही हैं, उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में विनिल मैथ्यू की हसीन दिलरुबा भी शामिल है। इसमें वह अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी।

इसके अलावा तापसी आकाश भाटिया की लूप लपेटा और शाबाश मित्थू में दिखेंगी। लूप लपेटा की बात करें तो इस फिल्म में ताहिर राज भासिन भी हैं, ये फिल्म 1998 में आई हिट जर्मन फिल्म रन लोला रन का हिंदी वर्जन है। वहीं सुभाष मित्थू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इसके साथ ही तापसी रश्मि रॉकेट फिल्म में भी दिखेंगी, इसमें वह एक एथलीट के किरदार में नजर आएंगी।

बीते साल तापसी की कई फिल्में रिलीज हुई थीं। वह गेम ओवर, सांड की आंख और मिशन मंगल में दिखी थीं। वह अपनी कई हिट फिल्म पिंक, नाम शबाना, सूरमा, मुल्क और मनमर्जियां सहित कई अन्य फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। इससे पहले तापसी ने अनुभव सिन्हा की आई फिल्म थप्पड़ में काम किया था।

Amitabh bachchan ने पोती आराध्या संग रिकॉर्ड किया सॉन्ग, अभिषेक-एश्वर्या भी मौजूद, देखिए तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+