अब बबीता फोगाट के विरोध में उतरीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, ट्वीट में पूछे कई सवाल, तो मिला ये जवाब
नई दिल्ली। तबलीगी जमात पर किए गए ट्वीट के बाद विवादों में आईं भारत की स्टार महिला पहलवाल बबीता फोगाट के खिलाफ अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का भी बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने बबीता फोगाट के ट्वीट पर निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपने एक ट्वीट में बबीता को घेरते हुए कुछ सवाल किए जिसका उन्हें महिला पहलवान से करारा जवाब भी मिला है।
Recommended Video

ट्वीट को लेकर विवादों में आईं बबीता फोगाट
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट में तबलीगी जमात के सदस्यों के धार्मिक आयोजन के बाद देश में संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। जमात के सदस्यों और निजामुद्दीन मस्जिद को लेकर देश में काफी हंगामा भी हुआ, इसी मुद्दे पर महिला पहलवान बबीता फोगाट ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जबलीगी जमात के सदस्यों पर निशाना साधा था। बबीता के इस ट्वीट से काफी हंगामा मचा हुआ है।
मेरी फैन - मेरी बहन 🙏🙏@ReallySwara
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 18, 2020
बहन....135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं।
दिल्ली से तो लाखों मजदूर भी बिहार और उ.प्र. के लिए निकले ....पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ??? https://t.co/aFxBW64f3u
स्वरा भास्कर ने ट्वीट से बबीता को घेरा
बबीता के ट्वीट को लेकर चल रहे इस दंगल में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी कूद पड़ी हैं। महिला पहलावन के घेरते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें 9-19 मार्च के बीच भारत में कहां-कहां धार्मिक स्थलों पर कितने लोग पहुंचे थे इस बात की जानकारी दी है। स्वरा इस डाटा को शेयर करते हुए लिखा, 'बबीता फोगाट जी यह आंकड़ा भी देखें।' क्या इन लाखों भक्तगण के कोरोना टेस्ट हुए हैं?

बबीता का स्वरा को करारा जवाब
स्वरा ने आगे लिखा, 'कृपया इन आंकड़ों पर भी टिप्पणी दें और तबलीगी जमात के प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस ने इजाजत क्यों दी, यह सवाल भी उठाएं। बाकि आपके फैन तो हम हैं ही।' स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर बबीता फोगाट में भी अपना रिएक्शन दिया। बबीता ने लिखा, 'मेरी फैन-मेरी बहन स्वरा भास्कर, बहन....135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं। दिल्ली से तो लाखों मजदूर भी बिहार और उ.प्र. के लिए निकले ....पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ?'

बबीता फोगाट को मिल रही धमकी-गालियां
रेसलर और बीजेपी नेता बवीता ने पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जो भी ट्वीट किए थे, उसे लेकर उन्हें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हर जगह धमकियां मिल रही है, कुछ लोग गालियां भी दे रहे हैं, फोन पर भी धमका रहे हैं, तो मैं उन लोगों को चेतवानी देते हुए कहती हूं कि वे लोग कान खोलकर सुन लें और एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि वो कोई जायरा वसीम नहीं है, जो ऐसी धमकियों से डरकर घर में बैठ जाएंगी, मैंने जो भी बात Twitter पर लिखी है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है, मैं बवीता फोगाट हूं, हमेशा देश के लिए लड़ी हूं और आगे भी लड़ती रहूंगी।
कल से ही लगातार @BabitaPhogat ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं..
महावीर फोगाट की चार बेटियों में बबिता दूसरे नंबर पर हैं और यकीनन कम संसाधनों के बीच भी देश को राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार मेडल दिला कर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है..#ISupport_BabitaPhogat pic.twitter.com/F71h8nRDxB
— Chitra Tripathi (@chitraaum) April 17, 2020
जमातियों के जमावड़े के बाद बढ़े कोरोना के मरीज
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके की मरकज में तब्लीगी जमातियों के जमावड़े की घटना जब सामने आई तो उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों में इनकी कड़ियां जुड़ती चली गईं। शासन-प्रशासन ने सक्रियता के साथ राज्य में इनकी मौजूदगी तलाशनी शुरू की तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। खबर लिखे जाने तक देश में कोरोना के कुल 13,835 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और देशभर में वायरस से 452 लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में 2 साल की बच्ची कोरोना से जीती, अब्बा आरिफ बोले- इन फरिश्तों का शुक्रगुजार हूं












Click it and Unblock the Notifications