श्री रेड्डी ने लिखी सचिन पर फेसबुक पोस्ट, क्रिकेटर के फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री और कई अभिनेताओं के खिलाफ कास्टिंग काउच पर बोलने वालीं एक्ट्रेस श्रीरेड्डी ने अब एक फेसबुक पोस्ट कर हलचल मचा दी है। रेड्डी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री और कई अभिनेताओं के खिलाफ कास्टिंग काउच पर बोलने वालीं एक्ट्रेस श्रीरेड्डी ने अब एक फेसबुक पोस्ट कर हलचल मचा दी है। रेड्डी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा है। रेड्डी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा की सचिन तेंदुलकर से एक चार्मिंग लड़की ने रोमांस किया था। उनके इस पोस्ट पर सचिन तेंदुलकर की तरफ से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन क्रिकेटर के फैंस ने रेड्डी को ऐसा लिखने पर काफी खरी-खोटी सुनाई है।

कास्टिंग काउच पर बेबाक बोलने वालीं श्री रेड्डी ने अब सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा है। रेड्डी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तेंदुलकर के एक लड़की से रोमांस की बात लिखी है। रेड्डी ने फेसबुक पर लिखा, 'सचिन तेंदुलकरन नाम का एक रोमांटिक लड़का जब हैदराबाद आया, तो एक चार्मिंग लड़की ने उससे रोमांस किया था। हाई प्रोफाइल चमुंडेश्वर स्वामी बिचौलिया था। महान शख्स अच्छा खेलते हैं, मेरा मतलब अच्छा रोमांस करते हैं।'
श्री रेड्डी ने अपने पोस्ट में जिस 'चार्मिंग लड़की' का जिक्र किया है, वो टॉलीवुड एक्ट्रेस चार्मी कौर कही जा रही हैं। इस पोस्ट ने तेंदुलकर के फैंस के बीच हलचल मचा दी है। उनके पोस्ट पर सचिन के फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, 'हम सचिन का सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। तुम अपनी घटिया पब्लिसिटी बंद करो।' एक ने लिखा, 'सचिन क्रिकेट के भगवान हैं और उनका कैरेक्टर भी अच्छा है। तुम घटिया पब्लिसिटी कर रही हो। दोस्तों प्लीज इसका उत्साह मत बढ़ाओ।'
ये भी पढ़ें: कपड़े उतारकर विरोध करने वाली नायिका श्री रेड्डी नई मुश्किल से परेशान, लेंगी लीगल एक्शन
श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्थानीय कलाकारों को काम नहीं दिया जा रहा है, बल्कि मुंबई की लड़कियों को यहां काम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वह लाखों रुपए में ही काम करने के लिए तैयार हैं, जबकि मुंबई की लड़कियों को यहां करोड़ो रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म असोसिएशन ने जानबूझकर उन्हें इसकी सदस्यता नहीं दी थी।
ये भी पढ़ें: एक्टर नानी की पत्नी को श्री रेड्डी का जवाब, तुम बेडरूम में नहीं थी जब तुम्हारा पति मेरे साथ वो सब कर रहा था
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications