एक्टर नानी की पत्नी को श्री रेड्डी का जवाब, तुम बेडरूम में नहीं थी जब तुम्हारा पति मेरे साथ वो सब कर रहा था
नई दिल्ली। अत्रिनेत्री श्री रेड्डी ने एक्टर और प्रोड्यूसर नानी की पत्नी अंजना पर अपने पति का बचाव करने पर उन पर हमला किया है। श्री रेड्डी ने कहा कि वो अपने पति का बचाव कर रही हैं क्या वो मेरे कमरे में थीं, जब मैं उनके पति के साथ थी। हाल ही में श्री रेड्डी ने एक्टर नानी पर बिग बॉस को लेकर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उन्हें तेलुगु बिग बॉस में नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने नानी पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे।

इस पर नानी ने श्रीरेड्डी की खबरों को बकवास बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं नानी की पत्नी अंजना ने भी श्री रेड्डी के पति पर लगाए आरोपों को गलत कहा और सब बातें बेबुनियाद कहीं। श्री रेड्डी ने अंजना पर हमला करते हुए लिखा कि आप बेवजह कमेंटबाजी ना करें, आपके पति जब मेरे साथ बेड पर थे तो आप वहां नहीं थीं। आप मुझे सिर्फ पैसे की लालची लगती हैं।
तेलुगू फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कुछ दिनों पहले मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के ऑफिस के बाहर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि प्रोड्यूसर काम देने के बदले सेक्स की डिमांड करते हैं। श्रीरेड्डी ने अभिराम दग्गुबाती, पवन कल्याण और शेख काम्मुला पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications