बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को स्ट्रोक के बाद हुआ पैरालाइसिस, रह चुकी हैं कोविड वॉरियर्स

मुंबई। साल 2020 बॉलीवुड के लिए बेहद ही खराब साल रहा है। बॉलीवुड से एक और बुरी भरी खबर आ रही है। शाहरुख खान के साथ 'फैन' फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को पैरालाइसिस स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है। उन्‍हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दिनों कोरोना मरीजों के लिए एक नर्स के रूप में सेवा करने के दौरान शिखा मल्‍होत्रा सुर्खियों में आईं थी।

कल शाम को आया था स्ट्रोक

कल शाम को आया था स्ट्रोक

अभिनेत्री के मैनेजर अश्विनी शुक्ला ने बताया कि 26 साल की मल्होत्रा ने बृहस्पतिवार देर रात शरीर के दाएं हिस्से में दर्द की शिकायत की। उन्हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया। वह दिवाली पर दिल्ली स्थित अपने घर गई थीं और वहां से वापसी के बाद से ही वह परेशानी की शिकायत कर रही थीं। कल रात करीब साढे दस बजे उनके शरीर के दाएं हिस्से में दर्द शुरू हुआ। हम पहले उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और फिर बाद में कूपर अस्पताल में भर्ती किया।

कोरोना वॉरियर्स रह चुकी हैं शिखा

कोरोना वॉरियर्स रह चुकी हैं शिखा

तापसी पन्नू की फिल्म ‘रनिंग शादी' और ‘कांचली' में काम किया है और वह महामारी के दौरान नर्स के रूप में काम करने की वजह से सुर्खियों में आई थीं। शिखा ने फिल्मों में एंट्री लेने से पहले नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरगंज से नर्सिंग का कोर्स किया था। इसलिए जब देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा तो उन्होंने भी संक्रमित लोगों की देख-रेख करने का फैसला किया है।

शरीर का दाहिना हिस्सा नहीं कर रहा काम

शरीर का दाहिना हिस्सा नहीं कर रहा काम

करीब 100 दिन से वे मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में काम किया। इसी दौरान वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। उन्हें 22 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली । एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया कि, लकवाग्रस्त होने के चलते शिखा के शरीर का दायां हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और वो इस वक्त ना तो चलने-फिरने‌ की हालत में है और न ही कुछ बोलने की, लेकिन‌ डॉक्टरों का कहना है कि शिखा की हालत पहले से बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+