Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गंभीर बीमारी की चपेट में आईं शबाना आजमी, अस्पताल में कही बड़ी बात

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई हैं। खांसी और सर्दी लगने की शिकायत के बाद शबाना ने अपना चेकअप कराया, जिसमें उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। शबाना आजमी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए शबाना ने बताया, 'बड़ी मुश्किल से मुझे आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता है, इसलिए मेरे लिए यह एक ब्रेक की तरह है। हालांकि में ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आई, जिसे स्वाइन फ्लू हुआ हो, लेकिन मैं अस्पताल में भर्ती हूं और मेरी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।'

shabana azmi

आपको बता दें कि देशभर में इस समय स्वाइन फ्लू ने कोहराम मचाया हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली समेत, राजस्थान, यूपी और गुजरात में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बीते सोमवार को ही राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 79 नए मामले सामने आए। स्वाइन फ्लू से राजस्थान में 1 जनवरी से 11 फरवरी के बीच एक महीने के भीतर करीब 112 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू से कई लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

दिग्गज नेता भी आ चुके हैं चपेट में

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को भी स्वाइन फ्लू हुआ था। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अमित शाह एम्स में 4 दिन भर्ती रहे, जिसके बाद उन्हें ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। वीरभद्र सिंह को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया था, जहां ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+