एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता हुईं कोरोना संक्रमित, सिंगापुर के रिकवरी सेंटर में हैं क्वारंटीन

मुंबई। कोरोना वैक्‍सीन आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में कमी आई थी। लेकिन अचानक एक बार फिर संक्रमण के मामले ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना पॅाजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। आम आदमी से लेकर फिल्‍म जगत के सितारे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब बंगाली एक्‍ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने खुद इंस्‍टाग्राम पर इस बात को फैंस के साथ शेयर की है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि इस समय ऋतुपर्णा सिंगापुर में हैं और उन्‍होंने खुद को वहीं पर क्वारंटीन कर लिया है।

कोई लक्षण नहीं दिखे ना ही कमजोरी महसूस हुई

कोई लक्षण नहीं दिखे ना ही कमजोरी महसूस हुई

ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा ''मैं बताना चाहूंगी कि मैं बिल्‍कुल ठीक महसूस कर रही हूं। मुझे शरीर में किसी प्रकार के कोई लक्षण देखने को नहीं मिले, ना ही कमजोरी महसूस हुई। ऋतुपर्णा ने आगे कहा कि मैं डाक्‍टरों की बातों को ध्‍यान में रख रही हूं। उन्‍होंने आगे कहा कि जबतक कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती वो खुद को रिकवरी सेंटर में ही क्वारंटीन रखेंगी। उन्‍होंने आगे कहा कि मैं सिंगापुर में हूं और बिल्‍कुल ठीक हूं। उन्‍होंने बताया कि मेरा परिवार और घर में काम करने वाला स्‍टाफ सुरक्षित है। ऋतुपर्णा ने कहा कि मेरी सलामती की दुआ करने वाले फैंस का शुक्रिया।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,492 नए मामले

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 24, 492 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 1,14,09,831 पहुंच गई है। वहीं, 131 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,856 हो गई है। इसके अलावा अब तक देशभर में कोरोना वैक्सीन के 29738409 डोज लगाए जा चुके हैं।

जानिए ऋतुपर्णा सेनगुप्ता के बारे में

जानिए ऋतुपर्णा सेनगुप्ता के बारे में

ऋतुपर्णा सेनगुप्ता का जन्म 7 नवम्बर 1971 में कलकत्ता में हुआ था। वह बचपन से ही कला में सक्रिय थीं और चित्रांगशु नामक चित्रकारी विद्यालय में चित्रकारी, नृत्य, गायन और हस्तशिल्प की शिक्षा लेती थीं। उन्होंने माउंट कार्मेल स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और बाद में लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में इतिहास से स्नातक की उपाधि हासिल की। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला में स्नातकोत्तर का अध्ययन शुरू किया लेकिन अभिनेत्री के रूप में अपने कैरिअर पर ध्यान देने के लिए उन्हें अपनी पढ़ाई को बाधित करना पड़ा।

ऋतुपर्णा को मिले हैं ये पुस्‍कार

ऋतुपर्णा को मिले हैं ये पुस्‍कार

  • 1995- भारत निर्माण पुरस्कार
  • 1996- काजी नजरूल इस्लाम बर्थ सेन्टेनरी पुरस्कार
  • 1998- दहन के लिए सिल्वर लोटस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, (सहायक कलाकार इंद्राणी हलदर के साथ साझा), 42वां नेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
  • 2000- दहन के लिए आनंदलोक उजाला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • 2000- अत्तिया सजन के लिए आनंदलोक उजाला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • 2004- बीएफजेए (BFJA) - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलो (2004)
  • 2006- बीएफजेए - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार द्वितीय बसंत
ऋतुपर्णा की फिल्‍में

ऋतुपर्णा की फिल्‍में

  • दिल तो बच्चा है जी (2010)
  • बम बम बोले (2010)
  • फुटपाथ (2010)
  • मैं ओसामा (2010)
  • मित्तल वर्सेस मित्तल (2010)
  • डु नोट डिस्टर्ब (2009)
  • Gauri: The Unborn (2007)
  • अनुरानन (2006)
  • तपस्या (2006)
  • मैं, मेरी पत्नी और वो (2005)
  • यूएनएनएस (2005)
  • निशिजपोन (2005)
  • उत्सब (2000)
  • परोमितार ऐक दिन (2000)
  • आक्रोश (1998)
  • दहन (1997) ....... विजेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
  • मोहिनी (1995)
  • परिचय
  • भाग्य देबता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+