कोरोना वायरस: वीडियो शेयर कर राखी सावंत बोलीं- कामवाली बाई बना दिया, निकल जा यहां से नहीं तो...

मुंबई। भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगा हुआ है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। कोरोना वायरस के कारण ना तो लोग घरों से बाहर निकल पा रहे हैं और ना ही बाहर का खाना खा रहे हैं। इससे अभिनेत्री राखी सावंत भी काफी परेशान हो गई हैं। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें वह अपनी परेशानी बता रही हैं।

रंग बिरंगे फिल्टर का भी इस्तेमाल किया

रंग बिरंगे फिल्टर का भी इस्तेमाल किया

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में राखी सावंत ने एक रंग बिरंगे फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है। जिससे उनका लुक काफी डरावना नजर आ रही है। इसमें वह बता रही हैं कि कोरोना वायरस ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। जिसके चलते ना केवल उन्हें जला हुआ खाना खाना पड़ रहा है, बल्कि वह कामवाली बाई भी बन गई हैं। राखी ने वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया है।

'मैं कोरोना से भी खतरनाक हूं'

'मैं कोरोना से भी खतरनाक हूं'

एक वीडियो में राखी सावंत कोरोना वायरस को चेतावनी देते हुए कह रही हैं कि दुनिया से और भारत से चला जा। अगर वो नहीं गया तो उसे अच्छे से बताएंगी। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना से भी खतरनाक हूं। इस वीडियो में राखी सावंत चिल्ला चिल्लाकर कह रही हैं, 'गो कोरोना गो, तेरी मैं बैंड बजाऊंगी.. तुझसे खतरनाक तो मैं हूं राखी सावंत। समझ गया, कोरोना के बच्चे। तुझसे खतरनाक हूं मैं, मैं तुझे खा लूंगी, तेरी बैंड बजा दूंगी।'

घर में बैठकर बोर हो रही हैं राखी सावंत

एक अन्य वीडियो में राखी कहती हैं, 'कोरोना घर में बैठा दिया है तूने मुझे, बोर हो रही हूं, मैं इतनी बोर। किचन में, बालकनी में, बाथरूम में, बेडरूम में बोर हो रही हूं मैं बोर। कोरोना तूने मुझे कामवाली बाई की बाई बनाके रखा हुआ है। मैं कपड़े धोती हूं, मैं खाना बनाती हूं.. मेरा खाना जल जाता है। रोटी मेरी जल जाती है, मैं रोज जला हुआ खाना खाती हूं, कपड़े धोती हूं, पोछा लगाती हूं, कोरोना मैं बोर हो गई, कब बाहर जाऊंगी मैं जिम जाऊंगी, स्विगी से खाना खाऊंगी, अच्छा-अच्छा खाना कब खाऊंगी मैं, बाहर कब जाऊंगी, काम कब करूंगी, कोरोना, कोरोना।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+