आइसोलेशन के बीच पति निक जोनस के साथ वर्कआउट कर रही हैं प्रियंका, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) का सामना कर रही है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दुनिया के लगभग हर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस बीच सिलेब्स के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ रहे हैं। जिसमें वह बता रहे हैं, कि वह अपने क्वारंटाइन के दौरान क्या कुछ कर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्सरसाइज करते दिखे निक-प्रियंका

एक्सरसाइज करते दिखे निक-प्रियंका

इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का वर्कआउट सेशन का वीडियो इंस्टाग्राम के कई अकाउंट से भी शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका और निक डम्बबेल लिए एक्सर्साइज करते नजर आ रहे हैं। निक और प्रियंका दोनों ने होम स्टे कैप्शन के साथ ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किए हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव भी आए

इंस्टाग्राम पर लाइव भी आए

बता दें इससे पहले अभिनेत्री कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत कौर ने भी अपना एक्सरसाइड का वीडियो शेयर किया था। इसी बीच प्रियंका और निक इंस्टाग्राम पर लाइव भी आए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आए। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।

कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी थे। फिलहाल प्रिंयका अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिनमें 'मैट्रिक्स 4', 'द व्हाइट टाइगर' और 'वी कैन बी हीरोज' शामिल हैं।

दुनियाभर में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

दुनियाभर में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

बता दें भारत सहित पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस का सामना कर रही है। चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए इस वायरस ने अब यूरोपीय और पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 27,370 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुनियाभर में बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 597,458 हो गई है। वहीं भारत में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 748 हो गई है, जबकि इस महामारी से 19 लोगों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+