प्रीति जिंटा का 'पहाड़ी स्वैग', देशी लुक में शेयर की शिमला के मंदिर की फोटो

शिमला। बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रीति अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज डालती रहती हैं। नवरात्री के पहले दिन प्रीति ने देशी लुक में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में प्रीति बिल्कुल पहाड़ी लग रही है। पहाड़ी महिलाओं की तरह ही उन्होंने अपने सिर पर स्कार्फ बांध रखा है।

Actress Preity Zinta visit Shimla Hatkoti Temple on Navratri First day, share photo in new look.

प्रीति का पहाड़ी स्वैग

प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर 18 मार्च को लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। प्रीति ने पहाड़ी लुक में हिमाचल प्रदेश के शि‍मला के हठोटी मंदिर की एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में वो अपने माथे पर स्कार्फ बांधे हुए हैं। उनका लुक बिल्कुल पहाड़ी महिलाओं से मिल रहा है। फोटो के साथ उन्होंने लोगों को नवरात्री की शुभकामनाएं दी है और अपने लुक को लेकर लिखा है पहाड़ी स्वैग।

हालांकि ये तस्वीर आज की है या पहले की ये अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन लोग प्रीति के लुक की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले आईपीएल नीलामी के दौरान प्रीति ने सिद्धीविनायक के दर्शन किए थे। प्रीति अक्सर अपने ट्रैवल डायरीज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+