पंजाब की जीत के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुईं प्रीति जिंटा, फैन्स बोले-बेस्ट फ्रेंचाइजी ऑनर

नई दिल्ली। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की की जीत के बाद अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जमकर ट्रेंड हुईं। हमेशा अपनी टीम के मैच में मौजूद रहने वालीं प्रीति जिंटा का लुक वायरल हो गया। उनके फैन्स लगातार ट्विटर पर उनके लुक्स की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने तो उन्हें बेस्ट फ्रेंचाइजी ऑनर कर बता दिया है।

Actress Preity Zinta Trends on Twitter After Kings XI Punjab Win
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, उनके रिएक्शन हमेशा बेस्ट होते हैं। उन्हें देखना हमेशा फेसिनेटिंग होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ फ्रैंचाइज़ी की मालिक हैं, उन्हें देखना शानदार है। सनराइजर्स हैदराबाद पर किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद टीम के कमबैक से मालकिन प्रीति जिंटा काफी खुश हैं। उन्होंने फ्लाइंग किस देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हराया। टीम की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम रोल अदा किया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 127 रनों के लक्ष्य करते हुए हैदराबाद की टीम एक समय 100 पर 4 विकेट गंवाकर मजबूत स्थिती में दिखाई दे रही थी, लेकिन आखिरी के ओवरों में अर्शदीप और क्रिस जोर्डन की घातक गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने पिछले चार मैचों में लगातार जीत दर्ज की है और अब टीम के 11 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हो गए हैं। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी टीम को बाकी बचे तीनों ही मैचों में दमदार प्रदर्शन करना होगा। प्वॉइंट्स टेबल में इस समय 10 मैचों में 7 जीत के साथ मुंबई इंडियंस टॉप पर मौजूद है, जबकि दूसरे नंबर दिल्ली कैपिटल्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+