एक्ट्रेस पूनम कौर ने बताया आखिर क्यों राहुल गांधी ने पकड़ा था उनका हाथ, ट्रोलिंग के बाद दिया जवाब

एक्ट्रेस पूनम कौर ने बताया आखिर क्यों राहुल गांधी ने पकड़ा था उनका हाथ, ट्रोलिंग के बाद दिया जवाब

Poonam Kaur Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक्ट्रेस पूनम कौर का हाथ पकड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्ट्रेस पूनम कौर का हाथ पकड़े हुए दिखे, जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। भाजाप नेता प्रीति गांधी ने राहुल गांधी और पूनम कौर का हाथ पकड़े हुए तस्वीरें अपने ट्वीट हैंडल पर शेयर कर कहा कि ये (राहुल गांधी) अपने परदादा (पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू) के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। अब खुद एक्ट्रेस पूनम कौर ने बताया है कि आखिर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था।

Poonam Kaur Rahul Gandhi

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए पूनम कौर ने कहा, वह लगभग फिसल गई थीं और गिरने वाली थीं, तब राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा था।

भाजपा नेता प्रीति गांधी के ट्वीट के जवाब में पूनम कौर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''यह आपके लिए ही पूरी तरह तरह से अपमानजनक है, याद रखें कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के बारे में बात की थी। मैं लगभग पूरी तरह फिसल गई थी और गिरने वाली थी तो तब सर (राहुल गांधी) ने मेरा हाथ पकड़ लिया था।''

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा नेता की टिप्पणी के लिए उन्हें 'विकृत और बीमार दिमाग' वाली महिला कहा। वहीं पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी वास्तव में अपने दादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और देश को एकजुट कर रहे हैं। पवन खेड़ा ने लिखा, 'आपको इलाज की जरूरत है, आपकी मानसिक स्थिति आपके परिवार और दोस्तों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+