अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विकी के साथ होली खेलते हुए पैर छूकर मांग में भरा गुलाल, वीडियो वायरल
मुंबई। देशभर में होली का त्योहार आज खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्मी सितारे भी होली मना रहे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोंखड़े ने भी अपने होली सेलीब्रेशन की वीडियो इंस्टा पर शेयर की हैं। जो सोशल यूजर्स का ध्यान काफी ज्यादा खींच रही हैं। इसकी वजह ये है कि ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ होली मनाते हुए ना सिर्फ उनके पैर छुए बल्कि गुलाल से अपनी मांग भी भरी।
इंस्टा पर शेयर की है वीडियो
अंकिता लोखंडे ने होली मनाते हुए वीडियो इंस्टा पर शेयर किए हैं। वीडियो में अंकिता अपने ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ डांस और मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में गाना बज रहा है और अंकिता-विकी नाचते हुए एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने सभी को हैप्पी होली भी लिखा है।
पैर छूने पर यूजर्स ने पूछे सवाल
वीडियो में अंकिता लोखंडे के विकी को रंग लगाने के बाद उनके पैर भी छूने और फिर मांग में गुलाल लगाने को लेकर सवाल भी किए हैं। यूजर्स ने कमेंट कर दोनों को होली की शुभकामनाएं दी हैं तो ये भी पूछा है कि क्या दोनों शादी करने जा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने अंकिता के लिए लिखा है कि आप पत्नी की तरह की बर्ताव कर रही हैं, थोड़ा साफ-साफ बताइए। कई यूजर्स ने कमेंट पर मरहूम सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया है। सुशांत और अंकिता काफी वक्त तक रिलेशन में थे। सुशांत के ब्रेकअप के बाद अंकिता विकी जैन के साथ रिलेशन में आईं।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं अंकिता
अंकिता अंकिता लोखंडे टीवी का बहुत मशहूर नाम हैं। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। जिसमें वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं। इस सीरियल के दौरान ही दोनों की नजदीकी बढ़ी थी। इसके बाद निजी जिंदगी में भी सुशांत से रिश्ते को लेकर वो काफी चर्चा में रही थीं। कई साल दोनों साथ रहे, दोनों की शादी की भी काफी चर्चा रही। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। सुशांत की मौत के बाद अंकिता भी कई बार चर्चा में आई हैं।
सुशांत पर इंटरव्यू के बाद अंकिता लोखंडे की पोस्ट से हलचल, लिखा- मैंने सब कुछ बता दिया लेकिन..