एक्ट्रेस नरगिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद, कहा- तीन दिन से एक ही ड्रेस में हूं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अपने बचाव में लोग सार्वजनिक स्थानों में जाने से बच रहे हैं। इस दौरान हर कोई घर में खुद को बंद रखकर सुरक्षित कर रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री नरगिस फाखरी का भी एक वीडियो सामने आया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया

नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नरगिस थोड़ी सी पेरशान नजर आ रही हैं और अपनी परेशानी बता रही हैं। वीडियो शेयर करके नरगिस बता रही हैं कि वह घर पर रहकर काफी बोर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से एक ही कपड़ों में हैं। नरगिस ने ये भी कहा है कि ऐसे करके बहुत सारे पैसे भी बचाए जा सकते हैं।

कैप्शन में लिखा- 'मदद करो'

कैप्शन में लिखा- 'मदद करो'

वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में नरगिस ने लिखा, 'मदद करो, तीन दिनों से एक ही कपड़ों में हूं। पॉइंट क्या है? क्या पहन रहे हैं और कितनी बार पहन रहे हैं, हम अगर ये सब नहीं सोचें तो हमारे बहुत सारे पैसे बच जाएंगे, क्यों कर रहे हैं हम ये सब।' इससे कुछ दिन पहले भी नरगिस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बता रही थीं वो घर पर ही काम कर रही हैं।

कैसे समय व्यतीत कर रही हैं नरगिस?

कैसे समय व्यतीत कर रही हैं नरगिस?

नरगिस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वह कैसे समय व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने घर की सफाई करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में नरगिस रसोई में बर्तन साफ करते हुए, टॉयलेट की सफाई करते हुए, झाड़ू लगाते हुए, कपड़े धोते हुए और फनी फेसेज बनाते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि नरगिस फिलहाल भारत में नहीं बल्कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में हैं।

फिल्म रॉकस्टार से मशहूर हुई थीं नरगिस

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार नरगिस फाखरी को फिल्म अमावस में देखा गया था। इसमें उनके साथ सचिन जोशी और मोना सिंह भी नजर आए थे। नरगिस फिल्म रॉकस्टार से मशहूर हुई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। नरगिस भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के लिए अक्सर पोस्ट्स करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अमेरिका में 400 से ज्यादा की मौत

अमेरिका में 400 से ज्यादा की मौत

बता दें अमेरिका में कोरोना वायरस से अभी तक 457 लोगों की मौत हो गई है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 34,900 है। यहां वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या महज 178 है। वहीं दुनियाभर में वायरस के कारण 14,654 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। संक्रमित लोगों की संख्या 337,553 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+