प्रियंका चोपड़ा की बहन होने का नहीं हुआ फायदा, उन्होंने कोई काम नहीं दिलवाया: मीरा

मुंबई, 28 अप्रैल: अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने कहा है कि उनको प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने का कोई फायदा अपने फिल्म करियर में नहीं हुआ है। मीरा चोपड़ा का कहना है कि साउथ में उन्‍होंने अपने बूते काम किया और बॉलीवुड में भी कोई भी फिल्‍म प्रियंका चोपड़ा के कारण नहीं मिली। मीरा ने अपने फिल्मी करियर के ज्यादा ना चल पाने और प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने के नाते होने वाले फायदे नुकसान पर खुलकर बात की है।

मुझे खूब स्ट्रगल करना पड़ा है

मुझे खूब स्ट्रगल करना पड़ा है

जूम टीवी से एक बातचीत में मीरा ने कहा, मैंने जब पहली हिन्दी फिल्म की तो कहा गया कि प्रियंका चोपड़ा की बहन आई है। उनके नाम के साथ मेरा नाम जोड़ा गया लेकिन ईमानदारी से कहूं तो प्रियंका ने मुझे कोई काम नहीं दिलवाया है। प्रियंका के साथ मेरा रिश्ता होना मेरे करियर के लिए कभी अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मैं तमिल फिल्‍मों में काम कर के आई थी इसलिए और लोगों को यह भी पता था कि मैं फिल्‍मी परिवार से हूं। इन दो वजहों से मुझे लोगों ने सीरियसली लिया। बाकी मुझे भी करियर में खूब स्‍ट्रगल करना पड़ा है।

मेरी प्रियंका से कभी तुलना नहीं हुई

मेरी प्रियंका से कभी तुलना नहीं हुई

मीरा कहती हैं, मैं इस मामले में भाग्‍यशाली रही हूं कि मेरे काम की कभी मेरी दोनों बहनों (प्रियंका और परिमीति) से तुलना नहीं की गई है। मीरा चोपड़ा ने 2005 में तमिल फिल्मों से करियर शुरू किया था। कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। इसके बाद 2014 में फिल्‍म 'गैंग ऑफ घोस्‍ट्स' से उन्होंने बॉलिवुड डेब्‍यू किया। मीरा '1920 लंदन' में भी नजर आई थीं।

ओटीटी पर नजर आएंगी मीरा

ओटीटी पर नजर आएंगी मीरा

मीरा चोपड़ा आख‍िरी बार फिल्‍म 'सेक्‍शन 375' में नजर आई थीं। इस फिल्‍म में उनके साथ अक्षय खन्‍ना और रिचा चड्ढा थे। मीरा चोपड़ा अब ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर डेब्‍यू करने जा रही हैं। वह 'कमाठीपुरा' में लीड रोल कर रही हैं। वो अर्जुन रामपाल के साथ फिल्‍म 'नास्‍त‍िक' भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+