मंदिरा बेदी ने 4 साल की बच्ची को लिया गोद, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखी खूबसूरत पोस्ट

मुंबई। अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस के लिए जीनी जाने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने और उनके पति राज कौशल ने एक चार साल की बच्ची को गोद लिया है। इस बच्ची को जुलाई महीने में गोद लिया गया था लेकिन अब दुनिया के सामने उसका परिचय कराया गया है। मंदिरा बेदी ने बच्ची सहित पूरे परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ मंदिरा ने एक खूबसूरत सी पोस्ट भी लिखी है। गोद ली गई इस बच्ची का नाम तारा बेदी कौशल है।

बेटे वीर ने खुली बाहों से किया स्वागत

बेटे वीर ने खुली बाहों से किया स्वागत

आपको बता दें मंदिरा बेदी का एक बेटा भी है। जिसका नाम वीर है। इंस्टाग्राम पर पूरे परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, 'ये ऊपर वाले के आशीर्वाद की तरह हमारे पास आई है। हमारी छोटी सी बच्ची, तारा। चार साल की बच्ची जिसकी आंखें बिल्कुल तारों की तरह चमकती हैं। वीर ने अपनी बहन का घर में खुली बाहों और प्यार के साथ स्वागत किया है। तारा बेदी कौशल 28 जुलाई, 2020 को हमारे परिवार का हिस्सा बनी है।' इस तस्वीर में मंदिरा बेदी के पति राज कौशल और बेटा वीर दिखाई दे रहे हैं।

दोस्तों और सहकर्मियों ने दी बधाई

दोस्तों और सहकर्मियों ने दी बधाई

पूरा परिवार सफेद रंग के कपड़ों में दिख रहा है। तारा अपने माता-पिता के बीच में बैठी है और काफी खुश दिख रही है। मंदिरा बेदी के दोस्तों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। अभिनेत्री आनंदिता बोस ने कहा है कि वह काफी खुश हैं। अभिनेत्री विद्या मालवडे ने बधाई देते हुए कहा है कि भगवान की कृपा आपपर और आपकी चमकती हुई सितारा तारा पर बनी रहे। वहीं न्यूट्रिश्निस्ट पूजा माखीजा ने कहा है कि आप लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थीं। पहलवान संग्राम सिंह ने कहा कि वह मंदिरा बेदी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

काफी समय से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहीं थी मंदिरा

काफी समय से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहीं थी मंदिरा

इससे पहले बीते साल मंदिरा बेदी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि वह दो साल से एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने तब कहा था, 'राज और मैं वीर के लिए एक बहन चाहते हैं। मेरा बेटा आठ साल का है और हम एक बेटी गोद लेना चाहते हैं, जिसकी उम्र ढाई से चार साल के बीच हो सकती है। हमने पहले ही उसके लिए एक नाम सोच लिया है। हम उसे तारा कहने वाले हैं।' मंदिरा और उनके पति ने सीएआरए (सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी) में दो साल से अधिक समय पहले आवेदन किया था। मंदिरा ने ये भी कहा था, 'दुर्भाग्य से प्रक्रिया इसके बाद आगे नहीं बढ़ पाई। मैं बेसब्री से उनसे मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही हूं ताकि हम अपने परिवार में नए सदस्य को ला सकें।' हालांकि अब मंदिरा को उनकी बेटी तारा मिल गई है। जिससे उनका पूरा परिवार काफी खुश है।

उद्धव ठाकरे के 'नमक हरामी' कहने पर कंगना ने किया पलटवार, आप तुच्छ आदमी हैं, आपकी नाकाबिलियत...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+